UP Election 2022: Amit Shah का बरेली दौरा आज, BJP के चुनावी अभियान को देंगे धार

0
286
Amit Shah
Amit Shah

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बरेली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह विशेष विमान से 11.30 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट दोहना जाएंगे। अमित शाह भोजीपुरा में दोपहर 12:05 बजे से 12:50 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह हेलीकाप्टर से सुभाष इंटर कॉलेज मैदान आंवला जाएंगे।

यहां सार्वजनिक सभा को करीब 1:50 बजे से 2:35 बजे तक संबोधित करेंगे। इधर, आंवला में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार से ही भाजपा नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर ही हेलीपैड बनाया गया है। आंवला के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाह शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे।

UP Election 2022: अखिलेश यादव का भी बरेली में कार्यक्रम

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी आज बरेली में कार्यक्रम है। अखिलेश यादव 11.30 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे शाहबाद में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने के लिए रवाना होंगे। वहीं 12.50 बजे सपा चीफ विलासपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक रामपुर में भी जनसंपर्क कार्यक्रम में अखिलेश यादव भाग लेंगे।

UP Election 2022 akhilesh yadav
akhilesh yadav

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में एक विशाल रोड शो किया था। रोड शो में भारी भीड़ और लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई थी। गृह मंत्री ने बरेली में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को वोट दिया है और श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इसी वजह से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है।

अयोध्या की शान वापस आ गया है। साथ ही, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया गया है जो दुनिया भर से सभी राम भक्तों को लाने की दिशा में काम करेगा। जो लोग कभी राज्य में बहुत अधिक पलायन को मजबूर करते थे, वे अब भाग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के चुनावी समीकरण

गौरतलब है कि 2022 के चुनावों के लिए, भाजपा मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी और बसपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है, और अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन कर रहे हैं। अब तक सपा महान दल, राजभर के एसबीएसपी और कृष्णा पटेल के अपना दल गुट के साथ गठजोड़ कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here