UP Election 2022 के लिए Asaduddin Owaisi ने की बड़ी घोषणाएं, यह वादे पूरे करने का किया एलान

0
600
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और आगामी चुनाव के लिए Asaduddin Owaisi की AIMIM भी पूरा जोर लगा रही है। गुरुवार को किठौर विधानसभा के प्रत्‍याशी के लिए वोट मांगते हुए ओवैसी ने घोषणा की कि अगर उनका मोर्चा चुन कर आता है तो वो Fruit Market की मांग पूरी करेंगे। साथ ही जो तहसील बनाने की मांग है उसे भी पूरा करेंगे। औवेसी ने यह भी वादा किया कि अगर उनके मोर्चे की सरकार बनी तो वो विधानसभा में सरकारी मार्किट भी बनवाएंगे। औवेसी ने ड्रिगी कॉलेज देने का भी वादा किया।

औवेसी ने बीजेपी और सपा दोनों पर निशाना साधा और कहा कि उनका मोर्चा सामाजिक परिवर्तन की बात करता है और उनके गठबंधन में दलित, ओबीसी, पिछड़ा और मुसलमान सभी की हिस्‍सेदारी है। बता दें कि Bihar के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें जीतने के बाद AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi की नजर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। इसी के मद्देनजर पिछले कई दिनों से ओवैसी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

Asaduddin Owaisi

UP Election 2022: AIMIM का गठबंधन आया तो 2 CM बनेंगे  

Asaduddin Owaisi

22 जनवरी को ओवैसी ने आगामी यूपी चुनाव के लिए अपने गठबंधन का एलान किया था और साथ ही यह घोषणा की थी कि अगर उनके गठबंधन की सरकार आती है तो उसमें 2 मुख्यमंत्री होंगे और 3 उप- मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे जिसमें एक मुसलमान भी शामिल होगा। AIMIM ने अगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बाबू सिंह कुशवाहा की Jan Adhikar Party और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था , “अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक OBC समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से और मुसलमान समेत 3 उप-मुख्यमंत्री होंगे।”

Asaduddin Owaisi

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here