UP Election 2022 में महिलाओं के सपोर्ट में उतरे ये Bollywood Actor, बोले- यूपी में पूरी तरह हो औरतों का राज

0
321
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और देश के सबसे बड़े राज्य में चुनाव के मद्देनजर सभी लोगों की नजर यहां पर है। Bollywood के Actor और Director कमाल राशिद खान यानी कि KRK ने भी यूपी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि अगामी चुनाव के बाद राज्य की मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रालयों की भी मंत्री एक औरत ही बने इसलिए वो आज से यूपी चुनाव में औरतों को जिताने के लिए उनका समर्थन करेंगे।

KRK
Kamal Rashid Khan (KRK)

UP Election 2022 के लिए KRK का ट्वीट

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर KRK ने ट्वीट किया, ”मैं आज से UP इलेक्शन में औरतों को जिताने के लिए प्रचार में लग गया हूँ चाहे वो औरत किसी भी Party की प्रत्याशी हो। मैं चाहता हूँ कि UP में नई सरकार औरतों की बने। औरत ही CM हो, औरत ही deputy CM हो। औरत ही होम मिनिस्टर हो और औरत ही एजुकेशन मिनिस्टर हो। पूरी तरह औरतों का राज हो।”

Congress ने 125 प्रत्याशियों में से 50 महिलाओं को टिकट दिया

गुरुवार को Congress Party ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की थी। 125 प्रत्याशियों की सूची महासचिव Priyanka Gandhi ने जारी की थी। बता दें कि कांग्रेस ने 125 में से 50 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

congress 1
Congress Party

बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया गया है। वहीं पार्टी की तरफ से आशा वर्कर पूनम पांडे को भी प्रत्‍याशी बनाया गया है। कांंग्रेस प्रत्‍याशियों को लेकर महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं और ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ी हैं।

Congress UP Candidates List
Congress Leader Priyanka Gandhi

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

Assembly Election 2022 Date Live
UP Election 2022

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here