UP Election 2022: Unnao Rape Victim की मां को Congress ने दिया टिकट, सपा भी दे सकती है समर्थन

0
657
Unnao Rape Victim

UP Election 2022: Unnao Rape Victim की मां को कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी भी उनको समर्थन दे सकती है कि वो भी उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उस सीट पर नहीं उतारेगी। हालांकि सपा ने कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आशा सिंह को एसपी का पूर्ण समर्थन मिलेगा।

2017 के बहुचर्चित Unnao Rape Victim की मां आशा सिंह लंबे समय से अपने बेटी के बलात्कार के दोषी बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ न्यायिक लड़ाई लड़ती रही है। उनकी लड़ाई के ही बदौलत सेंगर को अदालत से उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है।

टिकट मिलने के बाद Unnao Rape Victim की मां आशा सिंह ने क्या कहा?

टिकट मिलने के बाद Unnao Rape Victim की मां आशा सिंह ने कहा कि मेरे संघर्ष में और मेरी लड़ाई में मेरा साथ देने के लिये कांग्रेस पार्टी की आभारी हूं।मुझे उन्नाव सदर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के लिये कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का धन्यवाद।

कांग्रेस पार्टी की लिस्ट में 50 महिलाएं

Unnao Rape Victim
Priyanka Gandhi Vadra

बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी थी। 125 प्रत्याशियों की सूची Priyanka Gandhi ने जारी की थी। 125 में से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here