Goa Election 2022: 14 फरवरी को गोवा में 40 सीटों पर होगा मतदान, इन सीटों पर रहेगी जनता की नजर

0
451
Goa Vidhan Sabha Election 2022 Result Live Update:
Goa Vidhan Sabha Election 2022 Result Live Update:

Goa Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर गोवा से यूपी तक सियासी पारा अपनी चरम पर है। गोवा में 40 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होने वाला है। 10 मार्च को गोवा समेत पांच राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। गोवा की विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था। कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वो सरकार नहीं बना सकी। अब हॉट सीटों का भी जिक्र होने लगा है।

Goa Election 2022: इन सीटों पर रहेगी नजर

Goa Election 2022
Goa Election 2022

सांकेलिम

प्रमोद सावंत तीसरी बार सांकेलिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बार प्रमोद सावंत को कांग्रेस के धर्मेश सगलानी के साथ-साथ महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा से टक्कर मिल रही है।

पणजी

गोवा में बीजेपी के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से बीजेपी के ही खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वे निर्दलीय लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के उम्मीदवार अतानासियो “बाबुश” मोनसेरेट हैं।

मडगांव

मडगांव दक्षिण गोवा जिला मुख्यालय मडगांव में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (कांग्रेस) का मुकाबला पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर (भाजपा) से है।

मंड्रेम

मंड्रेम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने 32 साल तक भाजपा की सेवा करने के बाद पार्टी ही छोड़ दी। भाजपा छोड़ने के बाद अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दयानंद सोपटे से होगा। 2017 में लक्ष्मीकांत ने सोपटे को हराया था, तब सोपटे कांग्रेस के साथ थे।

Goa Election 2022: चर्चित सीट

Goa Election 2022
Goa Election 2022

परवरिम

2012 और 2017 में लगातार निर्दलीय विधायक के रूप में रोहन खवटे जीतते आ रहे हैं। साल 2017 में बीजेपी सरकार में मंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में इस बार परवरिम से उम्मीदवार हैं। रोहन मनोहर परिकर के काफी नजदीक रहे हैं। बीजेपी सरकार में वो रेवेन्यू मंत्री थे। Together Goa का नारा रोहन ने ही दिया है। इन्हें टक्कर देने के लिए टीएमसी ने संदीप वजरकर को उतारा है। आम आदमी पार्टी के रितेश चोडनकर हैं जो पहली बार चुनाव लड रहें हैं। कांग्रेस से विकास प्रभू देसाई हैं।

फतोर्डा

इस विधान सभा क्षेत्र से गोवा फार्वर्ड के विजय सरदेसाई हैं, जो कि पिछली सरकार में बीजेपी के सरकार में सहयोगी थे। तीन सीटों पर जीत कर सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर रहने को अपनी मंजूरी दी थी। सीधी लड़ाई बीजेपी और गोवा फार्वर्ड के बीच में है।

बेनाउलिम

गोवा के वयोवृद्ध नेता चर्चिल अलेमाओ 1980 के दशक के उत्तरार्ध से गोवा के राजनीतिक परिदृश्य का मुख्य आधार रहें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री, चर्चिल ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि 2022 का चुनाव उनका आखिरी होगा। वे टीएमसी के प्रत्याशी हैं। आम आदमी पार्टी ने एक युवा और पहली बार के प्रतियोगी वेन्जी वीगास को मैदान में उतारा है।

सेंटाक्रूज विधानसभा

जहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार एन्टोनियो (टोनी) फर्नांडिस सिटिंग विधायक हैं। कांग्रेस से यहां रुडेल्फो फर्नांडिस उम्मीदवार हैं। टीएमसी और आरजीपी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पोरियम

पोरियम सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा से 7 बार मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह रानी का कब्जा जा रहा है। उम्र के 80 साल पार कर जाने के बाद प्रतापसिंह राणे ने अपनी बहू दिव्या राणे को यहां से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि प्रताप सिंह राणे कांग्रेस के नेता हैं लेकिन इस दफा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं पिछले दिनों कांग्रेस से इनकी काफी नाराजगी भी हुई थी। फिलहाल बीजेपी कैंडिडेट के रूप में दिव्या राणे हैं। दिव्या का सीधा मुकाबला कांग्रेस कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.रंजीत राणे है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here