UP Election 2022: JP Nadda का बरेली में कार्यक्रम, पार्टी में उठे बगावत के बवंडर को थामने की करेंगे कोशिश

0
463
JP Nadda
JP Nadda

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। चुनाव अभियान को गति देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बरेली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। नड्डा बरेली जाने से पहले 20 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े पार्टी नेताओं के साथ आगरा में दो बैठकें करेंगे। नड्डा लगभग 3 बजे बरेली पहुंचेंगे, जहां 9 विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक करेंगे।

JP Nadda on UP Election
JP Nadda on UP Election

UP Election 2022: JP Nadda का बरेली दौरा अहम

नड्डा का ये कार्यक्रम कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, विधानसभा के टिकट कटने के बाद भाजपा में बगावत का बवंडर उठा हुआ है। ये बवंडर अब लखनऊ और दिल्ली तक जा पहुंचा है। रुठे हुए अपनों को मनाने और बगावत को थामने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी आज बरेली पहुंचेंगे। बता दें कि इनवर्टिस विश्वविद्यालय में भाजपा के मंडल के चारों जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बगावत करने वाले नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष समझाएंगे।

बरेली से पहले आगरा में JP Nadda का कार्यक्रम

बता दें कि बरेली पहुंचने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से प्रचार प्रारंभ करने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेपी नड्डा ताजनगरी आगरा में राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। बताया जा रहा है कि हर वर्ग के पदाधिकारियों के साथ नड्डा का अलग-अलग बैठक होगी। वह इस दौरान 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

वहीं भाजपा के चाणक्य अमित शाह भी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे उनका मेरठ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक है। मेरठ में अमित शाह चुनावी अभियान को धार देने की रणनीति बनाएंगे। अमित शाह उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक भी हैं। उनका उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीट जीतने का दावा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होने वाले चुनाव के पहले दो चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान होगा। भाजपा ने 113 सीटों में से 108 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां 10 और 14 फरवरी को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here