Bhagwant Mann देंगे सांसद पद से इस्तीफा, कहा-सदन की खलेगी कमी

0
515
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत के बाद संगरूर से सांसद और आप के मनोनित मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। भगवंत मान ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने से पहले कहा कि इस सदन की कमी खलेगी। पंजाब ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। लेकिन मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि जल्द ही सदन में एक साहसिक आवाज गूंजेगी। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपने बेटे पर भरोसा किया और वोट दिया।

Bhagwant Mann ने केजरीवाल के साथ किया रोड शो

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में रविवार को रोड शो किया। कार्यक्रम के दौरान भव्य जीत के लिए जनता का शुक्रिया अदा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

कार्यक्रम के दौरान भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी। इसके बाद आप प्रमुख ने कहा कि अगर किसी ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की तो अच्छा नहीं होगा।

AAP ने पंजाब में रचा इतिहास

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल 18 सीटों पर सिमट गई है। राज्य में आप की सुनामी में शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन भी बह गए। शिअद को 3 सीटें जबकि भाजपा को दो और बसपा को महज एक सीट मिली। विधानसभा चुनावों में चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here