Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal ने चुनाव से पहले किया बड़ा वादा, कहा- अगर AAP सत्ता में आई तो पंजाब में नहीं लगेगा नया टैक्स

0
313
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Punjab Election 2022: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को जालंधर में एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया। संबोधन के दौरान केजरीवाल ने राज्य के मतदाताओं से वादा किया कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद पंजाब में नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने एक और रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 2022 में जब उनकी पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी तो जनता के सुझावों से राज्य का वार्षिक वित्तीय बजट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार जनता की राय को ध्यान में रखकर ही बजट तैयार करती है।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Punjab Election 2022: दो दिवसीय दौरे पर पंजाब में हैं केजरीवाल

Goa Election 2022
Punjab Election 2022

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राज्य में सभी राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में दो विवसीय पंजाब दौरे पर गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शनिवार को जालंधर में कार्यक्रम था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कही है।

Arvind Kejriwal बोले- धर्म एक निजी मामला

बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में ही आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मैं खुद बनिया हूं लेकिन दिल्ली के बनिया ने मुझे कभी वोट नहीं दिया। मेरे दिल जीतने के बाद उन्होंने वोट देना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा भगवान की पूजा करने का अधिकार सभी को है। धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धर्म एक निजी मामला है। धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें डराकर किया गया धर्मांतरण गलत है।

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि पंजाब को एक ईमानदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। पंजाब में अगले महीने विधानसभा की कड़ी लड़ाई देखने को मिल रही है और AAP ने भगवंत मान को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here