Goa Election 2022: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री Laxmikant Parsekar ने छोड़ा भाजपा का साथ, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

0
315
Laxmikant Parsekar
Laxmikant Parsekar

Goa Election 2022: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। लक्ष्मीकांत पारसेकर को अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने टिकट से वंचित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह भाजपा छोड़ देंगे। 65 वर्षीय नेता ने कहा था कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। पारसेकर वर्तमान में आगामी गोवा चुनावों के लिए भाजपा की घोषणापत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य भी हैं।

download 85 1
Laxmikant Parsekar

Laxmikant Parsekar बोले- सोपटे मंड्रेम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की

बता दें कि भाजपा ने मंड्रेम विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक दयानंद सोपटे को टिकट दिया है। जिसका प्रतिनिधित्व पारसेकर ने 2002 और 2017 के बीच किया था। सोपटे ने 2017 के राज्य चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पारसेकर को हराया था, लेकिन 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। पारसेकर ने कहा कि अभी तक, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मुझे आगे क्या करना चाहिए, यह बाद में तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोपटे मंड्रेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं, जिससे उनमें बड़े पैमाने पर आक्रोश है।

download 84 1
Goa Election 2022: Laxmikant Parsekar

Goa Election 2022: भाजपा ने की 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

गौरतलब है कि पारसेकर 2014 और 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद उन्हें राज्य का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य में कुल 40 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here