Amroha में महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्‍म, मां और बच्‍चे स्‍वस्‍थ

मरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव बंबूगढ़ में बीते 10 मार्च को एक महिला 3 बच्‍चों को जन्‍म दिया।

0
444
Female Delievery
Female Delievery

अमरोहा (Amroha) देहात थानाक्षेत्र के गांव बंबूगढ़ में बीते 10 मार्च को एक महिला 3 बच्‍चों को जन्‍म दिया। यहां के आरोग्‍य अस्‍पताल के डॉ. पुष्कर ने बताया कि उनके अस्‍पताल में 10 मार्च को सविता नाम की एक महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। महिला का सिजेरियन केस किया गया। इस दौरान एक साथ 3 बच्चे पैदा हुए। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं उनकी मां भी स्वस्थ है। सभी को इलाज के बाद उनके घर के लिए भेज दिया गया। अस्‍पताल प्रशासन तीनों बच्चों, उनकी मां और उनके परिवार की कुशलता की कामना करता है। तीनों बच्चे और महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं, एक साथ जन्मे तीन बच्चों की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Amroha hospital
Amroha hospital

Amroha में तीन बच्‍चों का जन्‍म बना चर्चा का विषय

आरोग्‍य अस्‍पताल में तीन बच्‍चों के जन्‍म की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है। बीती रात यहां पर तीन बच्‍चों के जन्‍म लेने की सूचना मिलने के बाद ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग बच्‍चों को देखना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ महिला के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। ये पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व गाजियाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भी एक महिला ने एक साथ चार बच्‍चों को जन्‍म दिया है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here