Himachal Election 2022: जिसने जीता कांगड़ा उसका हुआ हिमाचल, जानें इस जिले का सियासी समीकरण

12 नवंबर को मतदान होंगे और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

0
206
Himachal Election 2022: फाइल फोटो
Himachal Election 2022: फाइल फोटो

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होंगे और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। चुनावी सीजन में प्रदेश के सभी 12 जिलों की 68 विधानसभा सीटों की हम बारी-बारी से आपको जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कांगड़ा जिले की 15 विधानसभा सीटों के बारे में…

Himachal Election 2022: फाइल फोटो
Himachal Election 2022: फाइल फोटो

Himachal Election 2022: कांगड़ा जिले में हैं कुल 15 विधानसभा क्षेत्र

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में प्रमंडल के साथ जिला भी है। इसका अधिकतर भाग पहाड़ी है। इस जिले का नाम कांगड़ा शहर से है, जिसे प्राचीन समय में नगरकोट के रूप में जाना जाता था। यह जिला 1 सितंबर, 1972 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिलों के पुनर्गठन के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया था। आबादी के हिसाब से यह हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है जबकि क्षेत्रफल के अनुसार लाहौल-स्पीति सबसे बड़ा है। कांगड़ा जिले में कुल 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, जो इस प्रकार से हैं-
धर्मशाला
-कांगड़ा
-शाहपुर
-नगरोटा
-पालमपुर
-बैजनाथ
-सुलह
-जयसिंहपुर
-देहरा
-ज्वालामुखी
-जसवान प्रागपुर
-नूरपुर
-इन्दौरा
-जवाली
-फतेहपुर

कांगड़ा जिले की कुल 15 सीटों पर पिछले 2 विधानसभा चुनावों के साथ 2019 और 2021 में हुए दो सीटों पर उप चुनावों की बात करें तो इनमें बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आती है। हाल में बीजेपी का पलड़ा भारी है। 2012 विधानसभा में कांग्रेस ने कुल 15 सीटों में से 10 पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी के खाते में मात्र 3 ही सीटें आई थीं। वहीं, 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें साल 2019 में धर्मशाला सीट पर हुए उप चुनाव के नतीजे भी शामिल हैं।

Himachal Election 2022: फाइल फोटो
Himachal Election 2022: फाइल फोटो

वहीं, कांग्रेस के पास पिछले विधानसभा और फतेहपुर में 2021 में हुए उप चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मात्र 3 सीट ही हैं। निर्दलीय के खाते में 2017 में 1 और 2012 में 2 सीटें गई थीं। अब देखने वाली बात यह होगी कि 2022 के विधानसभा चुनाव में किसका कांगड़ा जिले से सभी सीटों पर पलड़ा भारी रहता है। एक तरह से आप कह सकते हैं कि जिसने कांगड़ा जिले की सभी सीटों पर दबदबा बना लिया, उसका हिमाचल जीतना तय है। आइए, अब हम इन सभी 15 सीटों पर 2012 और 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं…

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा उप चुनाव-2019 के परिणाम
विजेता- विशाल नेहरिया
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 23,498
मार्जिन वोट- 6758
दूसरे स्थान पर- राकेश कुमार
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 16,740
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- किशन कपूर
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 26,050
मार्जिन वोट- 2997
दूसरे स्थान पर- सुधीर शर्मा
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट-23,053

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- सुधीर शर्मा
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट-21,241
मार्जिन वोट- 5000
दूसरे स्थान पर- किशन कपूर
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 16,241

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- पवन कुमार काजल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 25,549
मार्जिन वोट- 6208
दूसरे स्थान पर- संजय चौधरी
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 19,341

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- पवन कुमार काजल
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 14,632
मार्जिन वोट- 563
दूसरे स्थान पर- चौधरी सुरेंद्र कुमार
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 14,069

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- सरवीन चौधरी
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 23,104
मार्जिन वोट- 6147
दूसरे स्थान पर- विजय सिंह मनकोटिया
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 16957

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- सरवीन चौधरी
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 25,487
मार्जिन वोट- 3273
दूसरे स्थान पर- विजय सिंह
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट-22,214

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- अरुण कुमार
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 32,039
मार्जिन वोट- 1000
दूसरे स्थान पर- जी एस बाली
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 31,039

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- जी एस बाली
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 23,626
मार्जिन वोट- 2743
दूसरे स्थान पर- अरुण कुमार
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 20,883

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- आशीष बुटेल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 24,252
मार्जिन वोट- 4324
दूसरे स्थान पर- इन्दू गोस्वामी
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 19,928

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- बृज बिहारी लाल बटेल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट-23,341
मार्जिन वोट- 9029
दूसरे स्थान पर- परवीन कुमार
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 14,312

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- मुलख राज
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 32,102
मार्जिन वोट- 12,669
दूसरे स्थान पर- किशोर लाल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 19,433

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- किशोर लाल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 21,878
मार्जिन वोट- 6652
दूसरे स्थान पर- मुलख राज
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 15,226

सुलह विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- विपिन सिंह परमार
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 38,173
मार्जिन वोट- 10,291
दूसरे स्थान पर- जगजीवन पाल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 27,882

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- जगजीवन पाल
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 32,105
मार्जिन वोट- 4428
दूसरे स्थान पर- विपिन सिंह परमार
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 27,677

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- रविन्द्र कुमार
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 29,357
मार्जिन वोट- 10,710
दूसरे स्थान पर- यादविन्द्र गोमा
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 18,647

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- यादविन्द्र गोमा
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 22,233
मार्जिन वोट- 9735
दूसरे स्थान पर- आत्मा राम
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 12,498

देहरा विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- होशियार सिंह
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 24,206
मार्जिन वोट- 3914
दूसरे स्थान पर- रविंदर सिंह
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 20,292

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- रविंदर सिंह
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 24,463
मार्जिन वोट- 15,293
दूसरे स्थान पर- योग राज
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 9,170

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- रमेश चंद ध्वाला
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 27,914
मार्जिन वोट- 6464
दूसरे स्थान पर- संजय रत्न
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 21,450

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- संजय रत्न
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 24,929
मार्जिन वोट- 4025
दूसरे स्थान पर- रमेश चंद ध्वाला
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 20,904

जसवान प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- बिक्रम सिंह
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 23,583
मार्जिन वोट- 1862
दूसरे स्थान पर- सुरिंदर सिंह मनकोटिया
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 21,721

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- बिक्रम सिंह
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 22,000
मार्जिन वोट- 6093
दूसरे स्थान पर- निखिल राजौर
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 15,907

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- राकेश पठानिया
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 34,871
मार्जिन वोट- 6642
दूसरे स्थान पर- अजय महाजन
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 28,229

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- अजय महाजन
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 26,546
मार्जिन वोट- 3367
दूसरे स्थान पर- राकेश पठानिया
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 23,179

इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- रीता देवी
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 29,213
मार्जिन वोट- 1095
दूसरे स्थान पर- कमल किशोर
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 28,118

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- मनोहर धीमान
पार्टी- निर्दलीय
कुल मिले वोट- 21,424
मार्जिन वोट- 7369
दूसरे स्थान पर- कमल किशोर
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 14,055

जवाली विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- अर्जुन सिंह
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 36,999
मार्जिन वोट- 8213
दूसरे स्थान पर- चंद्र कुमार
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 28,786

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- नीरज भारती
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 23,798
मार्जिन वोट- 4434
दूसरे स्थान पर- अर्जुन सिंह
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 19,364

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा उप चुनाव-2021 के परिणाम
विजेता- भवानी सिंह पठानिया
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 24,449
मार्जिन वोट- 5789
दूसरे स्थान पर- बलदेव ठाकुर
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 18,660
विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम
विजेता- सुजान सिंह पठानिया
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 18,962
मार्जिन वोट- 1284
दूसरे स्थान पर- कृपाल सिंह परमार
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 17,678

विधानसभा चुनाव- 2012 के परिणाम
विजेता- सुजान सिंह पठानिया
पार्टी- कांग्रेस
कुल मिले वोट- 18,662
मार्जिन वोट- 7217
दूसरे स्थान पर- बलदेव ठाकुर
पार्टी- बीजेपी
कुल मिले वोट- 11,445

यह भी पढ़ेंः

Himachal Election 2022: शिमला जिले की 8 सीटों पर ‘पंजे’ का रहा है दबदबा, भगवा पार्टी से रही है कांटे की टक्कर

कभी भाजपा, कभी कांग्रेस… हर पांच साल में बदल जाती है हिमाचल की सरकार, इस बार कौन सी करवट ले रही पहाड़ की राजनीति?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here