Election 2022 Date: हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तारीखों का एलान, 12 नवंबर को होगा चुनाव, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

0
314
Election Commission
Election Commission

Election 2022 Date: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा की गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारिख की घोषणा दीवाली के बाद की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया।

  • हिमाचल प्रदेश में 1 चरण में होगा विधानसभा चुनाव।
  • 12 नवंबर को होगी वोटिंग।
  • 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे।

Election 2022 Date: दिसंबर में खत्म होगा गुजरात विधानसभा का कार्यकाल

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल इस साल दिसंबर में पूरा हो जाएगा। अभी वहां पर बीजेपी की सरकार है। आपको बता दें, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से 99 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी। वहीं , कांग्रेस के पास 77 सीटें आई थीं।

Election 2022 Date: हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में हुआ था विधानसभा चुनाव

9 नवंबर, 2017 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई थी। जिसमें बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस ने केवल 21 सीटें अपने नाम की थी।

खबर का अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने की गुजरात की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता Udit Raj, कहा- चमचागिरी की हद है

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे केजरीवाल, Raghav Chadha को बनाया सह-प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here