जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य

जयराम ठाकुर हिमाचल में बीजेपी का चेहरा है। साफ छवि के ठाकुर की जनता के बीच अच्छी पकड़ है।

0
122
जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य
जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य

HP Election: हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। 68 विधानसभा सीटों पर जनता आज अपने वोट से उम्मीदवारों का फैसला करेगी। इस बार चुनाव में 142 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज जनता अपने मतदान के जरिए तय कर देगी, जिसका नतीजा 8 दिसंबर को आएगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू है जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। साल 2022 के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा इस रेस में आम आदमी पार्टी ने भी अपना दम दिखाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसके खाते में कितनी सीटें आएगी।

HP Election: इन नेताओं की जीत-हार पर सबकी नजर

HP Election: जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य
HP Election: जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य

जयराम ठाकुर

हिमाचल विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा नाम मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर का हैं। जयराम ठाकुर हिमाचल में बीजेपी का चेहरा है। साफ छवि के ठाकुर की जनता के बीच अच्छी पकड़ है। जयराम मंडी इलाके से संबंध रखते हैं। बीजेपी की तरफ से इस बार वह सिराज विधानसभा क्षेत्र से खड़े हैं। इस बार उनके लिए इस सीट पर जीतना एक कसौटी होगी। जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

पवन कुमार

हिमाचल की सियासी जमीन पर एक बड़ा नाम पवन कुमार की जीत-हार पर भी सबकी निगाहें हैं। एक समय में कांग्रेस के नेता रहे पवन इस बार बीजेपी खेमे में आ गए हैं। बीजेपी ने पवन कुमार को कांगड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। जहां देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अपनी साख बचा पाते हैं या नहीं।

विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस खेमे में देखे तो इस चुनाव में विक्रमादित्य सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। वह हिमाचल के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनके लिए यह चुनाव जीतना उनके राजनीतिक करियर के लिए बेहद अहम है। विक्रमादित्य इस बार शिमला से खड़े हैं। शिमला ग्रामीण को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

मुकेश अग्निहोत्री

HP Election: जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य
HP Election: जानें हिमाचल प्रदेश के किन नेताओं की जीत पर रहेंगी सबकी नजर? आज जनता तय करेगी इनका भविष्य

हिमाचल प्रदेश में मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं। वह अभी नेता प्रतिपक्ष हैं। उनका राजनीतिक भविष्य इस बार चुनाव में तय होगा। अग्निहोत्री हरोली विधानसभा सीट से अपनी किस्मत इस बार आजमा रहे हैं।

डॉक्टर राजन सुशांत

पहली बार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी के नेता राजन सुशांत को एक बड़ा चेहरा माना जा रहा है। वह बीजेपी की प्रदेश सरकर में मंत्री और सांसद भी रह चुके हैं। इस बार वह ‘आप’ के टिकट पर फतेहपुर सीट से खड़े हैं। डॉक्टर राजन सुशांत का राजनीतिक करियर देखें तो वह बीजेपी से 4 बार विधायक रह चुके हैं। धूमल सरकार में वह राजस्व मंत्री भी थे। सुशांत साल 1982 में सबसे कम उम्र के विधायक बने थे।

अनिल शर्मा

अनिल शर्मा इस विधानसभा चुनाव में एक बड़ा चेहरा है। इन पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। अनिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। वह मंडी से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here