GATE Admit Card 2022 जारी करने की तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई, यहां जाने अगली तारीख

0
418
GATE Admit Card 2022
GATE Admit Card 2022

GATE Admit Card 2022 का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। IIT Kharagpur ने GATE 2022 परीक्षा के लिए Admit Card डाउनलोड के लिए आज यानी 7 जनवरी 2022 की ही तारीख दी थी जिसे अभी के लिए स्थगित कर दिया है।

IIT

GATE Admit Card जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक की नहीं की गई है, IIT, Kharagpur ने Official Portal gate.iitkgp.ac.in पर गेट एडमिट कार्ड जारी करने की अगली तारीख की सूचना जल्द देने की बात कही है।

वहीं, इससे पहले भी GATE 2022 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाला था, जो तात्कालिक कारणों से विलंबित होकर 7 जनवरी किया गया था और अब एक बार फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

ऐसे करें GATE Admit Card 2022 डाउनलोड

चरण-1 सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।
चरण-2 अब “GATE 2022 admit card” पर क्लिक करना होगा।
चरण-3 Login Details जैसे अपना Enrollment Number और Email Address भरना होगा।
चरण-4 अब आपका Admit Card आपकी स्क्रीन पर होगा।
चरण-5 अपना Admit Card डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक Print Out निकलवा लें।
NOTE: Admit Card का लिंक अगली तारीख तक Active होगा।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 4

इस Schedule के अनुसार होगी परीक्षा

  • 4 फरवरी 2022 – Miscellaneous Activities (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
  • 5 फरवरी, 2022 – CS & BM; EE & MA (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 6 फरवरी 2022 – EC, ES, ST, NM, MT & MN; CY, CH, PI, XH, IN, EG, CG, And TF(सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 11 फरवरी, 2022 -Miscellaneous Activities (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
  • 12 फरवरी 2022 – CE-1, BT, PH And EY; CE-2, XI & XL (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 13 फरवरी 2022 – MI-1, PI And AR; MI-2, GE And AE (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 3 3

दो Shift में आयोजित होगी परीक्षा

IIT Kharagpur ने परीक्षा की तारीख की घोषणा भी कर दी है। GATE 2022 की परीक्षा 5 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक चलेगी। परीक्षा दो Shift में आयोजित की जाएगी, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चलेगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।

GATE 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

गेट 2022 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Entrance exam की तैयारी करते रहें। अधिकारियों ने पहले ही गेट 2022 Syllabus और Exam Pattern जारी कर दिया है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे गेट 2022 Syllabus के सभी विषयों को पूरा करें। IIT खड़गपुर ने गेट 2022 Mock Test, Online Mode में जारी किया गया है।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 5 1

Exam Pattern की जानकारी के लिए उम्मीदवार GATE Mock Test को देख सकते हैं। ध्यान देना होगा कि गेट 2022 मॉक टेस्ट का प्रयास करने के लिए किसी Login Credentials की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों के लिए एक Default Login ID और Password पहले ही दर्ज कर दिया जाएगा। गेट एक राष्ट्रीय स्तर का Entrance Exam है जो IIT और अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में M.Tech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। PSU में भर्तियों के लिए भी GATE Score पर विचार किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

UP Police Recruitment 2022: UPPRPB के तहत 10 वीं पास उम्मीदवार के लिए निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

IARI में निकली 6,000 से भी अधिक भर्तियां, 10 जनवरी है Last Date

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here