Delhi University की ओर से जारी किया गया यूजी कोर्स के पहले साल का कैलेंडर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

0
212
Delhi University: top News on admission
Delhi University

Delhi University की ओर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए ग्रेजुएशन कोर्स का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार इस साल कक्षाएं 2 नवंबर से शुरू कर दी जाएंगी। वहीं, दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 20 मार्च से शुरू होंगी। अपडेट के मुताबिक सेमेस्टर 1 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 फरवरी से 15 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी छात्र पूरा शेड्यूल देखने के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जा सकते हैं।

save 3

Delhi University UG कोर्स की महत्वपूर्ण तारीखें

सेमेस्टर – I

  • कक्षाएं शुरू: 02 नवंबर, 2022
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: फरवरी 17, 2023 से फरवरी 26, 2023
  • थ्योरी परीक्षा: 27 फरवरी से 15 मार्च, 2023
  • सेमेस्टर ब्रेक: 16 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक
calendar

सेमेस्टर – II

  • कक्षाएं शुरू: 20 मार्च, 2023
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 08 जुलाई, 2023 से 16 जुलाई, 2023
  • थ्योरी परीक्षा: 27 जुलाई से 28 जुलाई, 2023
  • सेमेस्टर ब्रेक: 29 जुलाई, 2023, से 30 जुलाई, 2023

ऐसे डाउनलोड करें Delhi University यूजी शैक्षणिक कैलेंडर

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Academics” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब एकेडमिक सेक्शन के तहत “Academic Calendar” पर क्लिक करें।
  • यहां आपको “Academic Calendar for the first year of Undergraduate courses for the academic year 2022-23” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर शेड्यूल का पूरा पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अंत में इसे चेक करें और सेव कर लें।
online application

NCWEB के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से NCWEB के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हुई थी जो कि 25 सितंबर, 2022 तक रहने वाली थी। लेकिन अब सभी छात्रा 19 अक्टूबर तक NCWEB के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

संबंधित खबरें:

NU Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन…

Delhi University एडमिशन में हो गई देरी, घबराइये मत डीयू दे रहा आवेदन करने के लिए दो दिन का मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here