Crypto Market Update: क्रिप्टो बाजार में आज भारी गिरावट, यहां पढ़ें 23 अगस्त को Bitcoin समेत सभी करेंसी का हाल?

0
150
Crypto Market Update
Crypto Market Update

Crypto Market Update: दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बिटकॉइन 21000 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं ईथर की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। जानकारी अनुसार 2022 में बिटकॉइन में 22 फीसदी की गिरावट देखी गई है। हालांकि कुछ समय में पहले बिटकॉइन में बढ़ोतरी देखी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर इसे लगातार लाल रंग में देखा जा रहा है।

बता दें कि सोमवा को बिटकॉइन करीब 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,413 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट 1.63 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1.02 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर फ्लैट रहा। बीते 24 घंटो में बिटकॉइन 1.57 डॉलर से नीचे आकर 20,988 डॉलर पर आ गया है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी करेंसी ईथर की बात करें तो इसकी कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। ईथर में 3.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह 1,522 डॉलर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

Crypto Market Update
Crypto Market Update

Crypto Market Update: इन क्रिप्टोकरेंसी में देखी गई बढ़ोतरी

बीते 24 घंटो में डॉग कॉइन में हल्का उछाल देखा गया है। इसे 0.06 डॉलर पर कारोबार करते हुए देखा गया है। वहीं शीबा इनु 0.000013 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि अन्य सभी करेंसी में गिरावट दर्ज की गई है।

Crypto Market Update
Crypto Market Update

बाजार में मंदी के कारण Crypto Scam से जुड़ा रेवेन्यू 65% तक गिरा

एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट के कारण, क्रिप्टो घोटालों से राजस्व (revenue) इस साल अब तक गिरकर 1.6 बिलियन डॉलर हो गया है, जो जुलाई 2021 के स्तर से 65% कम है। ब्लॉकचेन डेटा फर्म Chainalysis ने रिपोर्ट में कहा कि घोटाले के राजस्व में गिरावट जनवरी 2022 से बिटकॉइन की कीमतों के अनुरूप थी। बिटकॉइन वर्तमान में लगभग 23,451 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जो नवंबर 2021 में डॉलर 68,500 से अधिक के अपने सबसे बड़े स्तर से नीचे है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here