JNU की कुलपति ने दिया विवादित बयान, बोलीं- हिंदू देवी देवता ऊंची जाति के नहीं…

सोमवार को JNU की कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी ने एक कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदू धर्म केवल एक धर्म नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं को शूद्रों का दर्जा दिया गया है।

0
223
JNU
JNU की कुलपति ने दिया विवादित बयान, बोलीं- हिंदु देवी देवता ऊंची जाति के नहीं...

JNU अक्सर विवादों के केंद्र में बना रहता है। जहां एक बार फिर JNU की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी के बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल, कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी का कहना है कि हिंदू देवी देवता ऊंची जाति के नहीं हैं। उनका कहना है भगवान शिव SC/ST के हो सकते हैं। जिसके बाद उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं- JNU शांतिश्री धूलिपुडी

दरअसल, सोमवार को JNU की कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी ने एक कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदू धर्म केवल एक धर्म नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं को शूद्रों का दर्जा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी महिलाओं को बता दूं कि मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं, इसलिए कोई भी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि वह ब्राह्मण या कुछ और हैं।

JNU

JNU की कुलपति की कहना है कि माता लक्ष्मी, शक्ति यहां तक ​​कि भगवान जगन्नाथ भी मनुष्य जाति के विज्ञान के अनुसार उच्च जाति से नहीं आते हैं। भगवान जगन्नाथ वास्तव में आदिवासी मूल से हैं। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हम अभी भी इस भेदभाव को क्यों जारी रखे हुए हैं? उन्होंने आगे कहा कि हम बाबासाहेब के विचारों पर पुनर्विचार कर रहे हैं।  हमारे यहां आधुनिक भारत का कोई नेता नहीं है जो इतना महान विचारक था।

संबंधित खबरें…

JNU में स्कॉलरशिप मांग रहे छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी के स्टाफ और गार्डों ने की मारपीट

JNU Controversy: रामनवमी के दिन इफ्तारी में नॉन वेज होने पर विवाद, ABVP और लेफ्ट संगठन भिड़े, पुलिस ने दर्ज की FIR

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here