भारत को आज-कल डिजिटल बनाने का प्रयास  जोर शोर से चल रहा है। पीएम मोदी देश को डिजिटल और कैशलेस बनाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। कैशलेस पेमेंट करने में अब एक और माध्यम जुड़ने जा रहा है। सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय  मैसेजिंग एप कंपनी व्हाट्सऐप भी अब डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने के बारे में सोच रही है। फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग एप कंपनी व्हाट्स एप्प भारत में जल्द डिजिटल पेमेंट सेवा शुरू सकती है।

भारत व्हाट्सऐप के लिए सबसे बड़ा बाजार है और व्हाट्सऐप को पता है कि भारत इन दिनों डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है। हाल ही इसका सबसे ज्यादा फायदा पेटीएम को हुआ और पेटीएम का व्यापार काफी तेजी से आगे बढ़ा। व्हाट्सपऐप को पता है कि भारत में उनके यूजर्स की संख्या 20 करोड़ है। ऐसे में अगर वो ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मुहैया करा दें तो उन्हें काफी फायदा हो सकता है। नोटबंदी के बाद देश में बढ़ते ऑनलाइन लेन-देन को देखते हुए कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।

इसके लिए कंपनी भारत में डिजिटल ट्रांजैक्शन हेड की तलाश कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो व्हाट्स एप्प के जरिये भी डिजिटल ट्रांजैक्शन हो सकेगा। आपको बता दें कि इस संबंध में फरवरी में व्हाट्सऐप के सह संस्थापक ब्रायन एक्टन ने भारत के केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से इस बारे में बात की थी वह यह भी जानना चाहते थे कि कंपनी भारत के डिजिटल कॉमर्स सेक्टर में क्या और कैसे योगदान दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here