Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। लगातार 100 दिन पूरे होने वाले हैं जब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज ज्यादा तेजी नहीं देखी गई पर ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर के ऊपर ही दिखाई दे रहा है।बावजूद इसके घरेलू बाजार में तेल की कीमतें स्थिर हैं।
बात अगर ग्लोबल मार्केट की करें, तो यहां कच्चा तेल आज सीमित रेंज में दिखाई दे रहा है। डबल्यूटीआई क्रूड 93.67 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर है तो ग्लोबल ऑयल बेंचमार्के ब्रेंट क्रू़ड 101.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं।)
संबंधित खबरें