Bharat Jodo Yatra में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, मां के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और पार्टी के लिए नए अध्यक्ष चुने जाने से पहले कर्नाटक दौरे पर हैं।

0
144
Bharat Jodo Yatra में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, मां के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, मां के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में आज यानी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। भारत जोड़ो यात्रा के 29वें कर्नाटक के मंड्या में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। पदयात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस दौरान उनके जूतों के फीते खुल गए, जिसे बांधते हुए राहुल गांधी नजर आए।

Bharat Jodo Yatra में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कर रहीं पदयात्रा
Sonia Gandhi

दरअसल, सोनिया गांधी काफी समय से स्वास्थ्य कारणों के चलते किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले रही थी। इस पदयात्रा के शुरू हुए एक महीने बाद सोनिया गांधी ने आज इसमें हिस्सा लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नवमी और दशहरा के कारण 4 और 5 अक्टूबर को नहीं की गई थी। इस यात्रा को कर्नाटक में रोका गया था, जिसे आज फिर शुरू किया गया है।

Bharat Jodo Yatra में शामिल होने कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कर रहीं पदयात्रा
Sonia Gandhi- Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक दौरे पर हैं सोनिया गांधी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और पार्टी के लिए नए अध्यक्ष चुने जाने से पहले कर्नाटक दौरे पर हैं। बता दें कि एक ओर जहां राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी जमीन तालाश रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस समय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।

इस बीच सोनिया गांधी का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सोनिया गांधी इससे पहले 5 अक्टूबर को देश में मनाए जा रहे दशहरा के अवसर पर बेगुर गांव के प्रसिद्ध भीमन्नकोल्ली मंदिर पहुंची और वहां पूर्जा अर्चना की। जानाकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज पदयात्रा में नजर आएंगे।

Bharat Jodo Yatra: कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा?

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की गई थी। यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। इस पदयात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। माना जा रहा है कि यात्रा कांग्रेस पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए की जा रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here