हरियाणा के सोहना से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, राहुल गांधी के साथ कई कार्यकर्ता हुए शामिल

हालांकि, इस पूरे प्लान पर कोरोना की वजह से खलल पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से भारत जोड़ो यात्रा को रद्द करने की मांग की गई है।

0
104
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के सोहना से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू, राहुल गांधी के साथ कई कार्यकर्ता हुए शामिल
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के सोहना से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू, राहुल गांधी के साथ कई कार्यकर्ता हुए शामिल

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को हरियाणा के सोहना के खेरली लाला से शुरू हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा अपने तय समय के अनुसार आज फिर से प्रारंभ हुई है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस सांसद के साथ समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी। गौरतलब है कि पदयात्रा खेरली लाला गांव के पास से फरीदाबाद में दाखिल होगी। ऐसे में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के कारण फरीदाबाद में आज कई रूटों को डायवर्ट किया गया है।

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के सोहना से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू, राहुल गांधी के साथ कई कार्यकर्ता हुए शामिल
Bharat Jodo Yatra:

बता दें कि दक्षिण भारत से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। 100 दिनों के इस सफर में यात्रा ने दक्षिण भारत के राज्यों को कवर किया है और अब यात्रा उत्तर भारत की ओर बढ़ चली है। हरियाणा और दिल्ली के रास्ते होते हुए यात्रा अपने अंतिम मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी। कांग्रेस की योजना के अनुसार यात्रा का समापन श्रीनगर में किया जाएगा।

हालांकि, इस पूरे प्लान पर कोरोना की वजह से खलल पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से भारत जोड़ो यात्रा को रद्द करने की मांग की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया है। इस पत्र के जवाब में राहुल गांधी ने सरकार पर करारा तंज कसा है।

Bharat Jodo Yatra: “सरकार भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है”- राहुल गांधी

दरअसल, मंडाविया के पत्र पर बीते गुरुवार को राहुल गांधी ने जवाब दिया। कांग्रेस सांसद ने इस पत्र को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा को रोकने के लिए नया आइडिया लेकर आई है। मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड आ गया है, ये सब तो सरकार के बहाने हैं। ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का बहाना बना रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: 24 दिसंबर दिल्ली में प्रवेश करेगी पदयात्रा

बता दें कि 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। हरियाणा से होते हुए यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। लगभग 9 दिनों से ब्रेक के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी। ब्रेक के बाद ये यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और आखिरी में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here