Bharat Jodo Yatra ने पूरा किया 600 KM से अधिक का सफर, जानें राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?

यात्रा को कुल 3570 किलोमीटर की दूरी को तय करना है।

0
185
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। यह यात्रा पार्टी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में दिन-ब-दिन अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही है। यात्रा केरल और तमिलनाडु से होते हुए कर्नाटक पहुंच चुकी है। फिलहाल इस यात्रा ने 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस यात्रा से कांग्रेस को फायदा हो सकता है। हालांकि, इसकी वास्तविकता आने वाले चुनाव में ही दिख सकती है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा का एक उद्देश्य अपने संगठन को मजबूत करना भी है।

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में दिख रहा अद्भुत आत्मविश्वास-राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी सक्रिय हैं। उनकी यह सक्रियता सोशल मीडिया पर भी दिख रही है। राहुल ने यात्रा के 600 किलोमीटर पूरे होने पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “देश जोड़ने की राह पर, साथ चल रहे भारत यात्रियों में मैंने अद्भुत आत्मविश्वास देखा है। उनका साहस और संकल्प मेरे लिए प्रेरणास्रोत है, और इस यात्रा की धरोहर है। मुझे गर्व है हम सब ने मिलकर इस यात्रा के 600+ कि.मी पूरे किए। सभी को प्यार और शुभकामनाएं।”

यात्रा पर बनी है देवी मां की कृपा-कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा कि यात्रा पर देवी मां की कृपा बनी हुई है। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “भारत जोड़ो यात्रा पर देवी माँ की कृपा बनी हुई है..यात्रा के दौरान भी कई यात्रियों ने माता रानी के नाम पर व्रत रखा और माँ भी यात्रा को शक्ति दे रही हैं। जय माता दी।”

बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग नवरात्रि का व्रत रखकर इसमें शामिल हुए हैं। व्रतियों का कहना है कि यह माता रानी का आशीर्वाद और राहुल गांधी का प्यार ही है कि व्रत के बावजूद भी उन्हें थकान महसूस नहीं हो रही है और वे यात्रा में आगे बढ़ते जा रहे हैं।

मालूम हो कि केरल से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव कश्मीर है। अभी तक इस यात्रा ने अपने 600 किलोमीटर की दूरी को तय कर लिया है। इसे कुल 3570 किलोमीटर की दूरी को तय करना है।

यह भी पढ़ेंः

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा दिन, हाथ में तिरंगा लिए Rahul Gandhi ने कन्याकुमारी से की शुरूआत

Assam CM: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले Himanta Biswa Sarma, ”राहुल गांधी को पाकिस्तान में करनी चाहिए यात्रा”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here