राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम, 24वें दिन की Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के चामराजनगर से शुरू

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा का 24वां दिन जो बेगुर से सुबह 6:30 बजे शुरू होना था, बारिश के कारण देरी हो गई है।

0
151
राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम, 24वें दिन की Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के चामराजनगर से शुरू
राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम, 24वें दिन की Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के चामराजनगर से शुरू

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 24वां दिन है। बारिश के कारण जो यात्रा बाधित हुई थी वो आज फिर से कर्नाटक के चामराजनगर के टोंडवाडी गेट से शुरू हो गई है। राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ लोगों से मिलने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान वो लोगों से बात करते भी नजर आए।

बता दें कि सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाली पदयात्रा में आज देरी हो गई। जानकारी के मुताबिक, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के थोंडावाड़ी से सुबह 6:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हो गई।

राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम, 24वें दिन की Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के चामराजनगर से शुरू
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने किया ट्वीट

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा का 24वां दिन जो बेगुर से सुबह 6:30 बजे शुरू होना था, बारिश के कारण देरी हो गई है। 15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा। राहुल गांधी अपने मार्च के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिन बिताएंगे।

राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम, 24वें दिन की Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के चामराजनगर से शुरू
Bharat Jodo Yatra

बता दें कि पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार कई बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से उनकी समस्याओं और उनसे जुड़ने के लिए हमारे पास एकमात्र विकल्प ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का मार्च है। राहुल ने कहा कि ये देश की आवाज बन रही है, जो कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक गूंजेगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक 532 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। यह यात्रा आज चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। शुक्रवार को यात्रा का केरल में आखिरी दिन था। इस यात्रा में अभी कांग्रेस को 3,038 किमी की दूरी और तय करनी है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here