Ayodhya के DM आवास का बोर्ड भगवा से हुआ हरा, अलग-अलग लगाए जा रहे राजनीतिक कयास

0
2458
Ayodhya
Ayodhya

Ayodhya: राजनीति का असर प्रशासन से लेकर समाज पर जल्‍द पड़ता है। उत्‍तर प्रदेश में आजकल विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। हवा का रूख किस ओर है? जनता किसे पसंद कर यूपी की सत्‍ता सौंपेगी। ये तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता लगेगा, लेकिन नतीजे आने से पूर्व ही धार्मिक नगरी अयोध्या के जिलाधिकारी(DM) आवास पर लगे भगवा रंग की जगह अब हरे रंग के बोर्ड ने ले ली है। यहां बुधवार को भगवा की जगह हरे रंग का बोर्ड लगा दिया गया। हालांकि हरे रंग के बोर्ड को एक राजनीतिक दल के रंग के तौर पर देखा जा रहा है।

Ayodhya
Ayodhya

Ayodhya: लोग अलग-अलग लगा रहे कयास

अयोध्‍या के डीएम नीतीश कुमार के आवास पर लगे बोर्ड का रंग बुधवार को भगवे की जगह हरे रंग में रंगा दिखा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया परलोग इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाने लगे। चूंकि भगवा बोर्ड का रंग बीजेपी के झंडे से मिलता था, लेकिन अब इसे हरे रंग से पोत दिया गया है। ऐसे में इसे समाजवादी पार्टी से जोड़कर देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, यूपी में सरकार बदलने जा रही है, इसलिए अफसर भी डर के मारे ऐसा कर रहे हैं।

https://twitter.com/IPSinghSp/status/1498939452877467648

फोटो ट्वीट की

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने डीएम के बंगले का बोर्ड बदलने की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, कि योगी के इशारे पर नाचने वाले अफसरों के होश उड़े। आनन-फानन में कहीं सड़कों पर गड्ढे भरने लगे, तो कहीं साफ सफाई शुरू करा दी। डीएम अयोध्या समेत तमाम अफसरों के कान खड़े हो गए। वहीं आजमगढ़ में 5 वर्ष बाद 24 घंटे निर्बाध बिजली शुरू हो गई।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here