त्रिपुरा में गरजे PM Modi, कहा- भाजपा ने राज्य को किया भय और हिंसा से मुक्त

आज दिन भर में पीएम मोदी त्रिपुरा में दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। अंबासा के बाद दोपहर करीब तीन बजे गोमती में बोलेंगे। चुनावी राज्य में प्रधानमंत्री की दूसरी यात्रा 13 फरवरी को होने की उम्मीद है।

0
66
PM Modi on Opposition
PM Modi on Opposition

Tripura Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी राज्य त्रिपुरा में कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टियों ने विकास के मामले में राज्य को पीछे धकेल दिया है। चुनावी राज्य में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने इसे केवल पांच वर्षों में पटरी पर ला दिया है।” बता दें कि पीएम मोदी धलाई जिले के अंबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा ने फैसला किया है, ‘विकास का डबल इंजन’ नहीं रुकेगा।

कांग्रेस और लेफ्ट ने त्रिपुरा के विकास को पीछे धकेला: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और लेफ्ट ने विकास के मामले में त्रिपुरा को पीछे धकेल दिया था, लेकिन हमारी सरकार ने त्रिपुरा को सिर्फ पांच साल में तेजी से विकास की पटरी पर ला दिया।” उन्होंने कहा, “बीजेपी ने त्रिपुरा को भय के माहौल और ‘चंदा’ की संस्कृति से मुक्त कर दिया है। पहले, सीपीआई (एम) कैडर पुलिस स्टेशनों को नियंत्रित करते थे, बीजेपी ने अब कानून का शासन स्थापित किया है।”

16 फरवरी को राज्य में चुनाव

बता दें कि आज दिन भर में पीएम मोदी त्रिपुरा में दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। अंबासा के बाद दोपहर करीब तीन बजे गोमती में बोलेंगे। चुनावी राज्य में प्रधानमंत्री की दूसरी यात्रा 13 फरवरी को होने की उम्मीद है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी राज्य का दौरा किया था। शनिवार को पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here