Karnataka Election: कर्नाटक में शाम 5 बजे तक 65 फीसदी मतदान

0
512
Karnataka Election Live Update:कर्नाटक में वोटिंग जारी। तस्वीर (चुनाव आयोग)
Karnataka Election Live Update:कर्नाटक में वोटिंग जारी। तस्वीर (चुनाव आयोग)

Karnataka Election : चुनाव आयोग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कर्नाटक में शाम 5 बजे तक 65 फीसदी मतदान हुआ। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी। राज्य के कुल 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव को देखते हुए पूरे कर्नाटक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों को पहले से चिन्हित कर वहां पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 30 लाख 85 हजार 566 हैं।

इनमें 2 करोड़ 63 लाख 98 हजार 483 महिला और 2 करोड़ 66 लाख 82 हजार 156 पुरुष मतदाता हैं। वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। दोपहर 3 बजे तक कर्नाटक में 52.03 फीसदी तक मतदान हुए।

Karnataka Election Live Update
Karnataka Election

Karnataka Election

  • बेलगावी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शिवाजीनगर मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिला मतदाता।
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु के हुबली में वोट डाला।
  • कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा ने बुधवार को बेंगलुरु में अपना वोट डाला।
  • दोपहर 3 बजे तक कर्नाटक में 52.03 फीसदी तक मतदान हुए।
  • कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार और उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता गीता शिवराजकुमार ने कर्नाटक चुनाव के लिए वोट डाला।
  • कलघाटगी निर्वाचन क्षेत्र पीएस नंबर 105 में थीम आधारित मतदान केंद्र पर एथनिक(जातीय) पोशाक में चुनाव अधिकारी ड्यूटी करने पहुंचे। यह तस्वीर खुद भारत निर्वाचन आयोग ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।
  • दिग्गज कन्नड़ अभिनेता रविचंद्रन के बेटे मनोरंजन और विक्रम ने कर्नाटक चुनाव में वोट डाला।
  • कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। इस दौरान वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मुद्दे व्यक्तिगत होते हैं और लोगों को अपने मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार मतदान करना चाहिए। मैं यहां एक सेलिब्रिटी के रूप में नहीं आया हूं, मैं यहां एक भारतीय के रूप में आया हूं और यह मेरी जिम्मेदारी है।”
  • जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी चेन्नम्मा ने हासन के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे ने कालाबुरागी के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा,”मैं पिछले 55 साल से उस मतदान केंद्र पर मतदान कर रहा हूं। लोगों का उत्साह देखकर मुझे लगता है कि मेरी पार्टी सत्ता में आएगी और हम बहुमत से जीतेंगे।”
  • दोपहर 1 बजे तक कर्नाटक में 37.25 फीसदी तक मतदान हुए।
  • राज्य के मंत्री और तिपतुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बीसी नागेश और उनके परिवार ने तिपतुर में वोट डाला।
  • कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय और उनके परिवार ने अरसीकेरे के कालेनहल्ली गांव में वोट डाला।
  • सुबह 11 बजे तक कर्नाटक में 20.99 फीसदी तक मतदान हुए।
  • कलबुर्गी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,”कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। हमें 130-135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।”
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपना वोट डालने के बाद कहा, “हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है।”
  • पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा,”मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया। हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए।”
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान अधिकारियों ने निंबेकैपुरा के एक मतदान केंद्र पर गुलाब के फूल से पीडब्ल्यूडी मतदाताओं का स्वागत किया। चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर,स्वयंसेवक, संकेतक जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आयोग ने कहा,”इंतजार न करें, लोकतंत्र के त्योहार में वोट करें!”
  • वोट डालने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा,”मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे। कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। मैं रिटायर नहीं होने जा रहा हूं लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। यह मेरा आखिरी चुनाव है।”
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा,”मैं लगातार कहता रहा हूं कि कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी,यह 150 सीटों तक भी जा सकती है।”
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “भ्रष्टाचार के बारे में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड – बहुत सारे लोग जमानत पर बाहर हैं। भ्रष्टाचार के आरोप हैं और पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ लोकायुक्त के पास 60 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वे क्या कह रहे हैं…?
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला। वे हुबली धारवाड़ विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शेट्टार ने बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजेपी की ओर से इस चुनाव में टिकट ना मिलने से शेट्टार नाराज चल रहे थे जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन किया था।
  • सुबह 9 बजे तक कर्नाटक में 8.26 फीसदी तक मतदान हुए।
  • कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी के उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने कहा,”मैं सभी से अपील कर रहा हूं,कृपया हमारे गैस सिलेंडरों को देखकर वोट करें। मैंने अपने सभी नेताओं को बूथ के बाहर गैस सिलेंडर लगाने और वहां सिलेंडर रखने की सलाह दी है।इसके साथ ही उस पर एक माला भी पहनाने की बात कही है।।”
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज अपना वोट डाला। उसके बाद उन्होंने कहा, “मैंने मतदान किया है और लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करना सौभाग्य की बात है। मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा। कर्नाटक के लोग सकारात्मक विकास के लिए मतदान करेंगे और बीजेपी को आराम से बहुमत मिलेगा।”
  • बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा सांसद बी वाई राघवेंद्र से यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कर्नाटक चुनाव में प्रभाव पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा,”नहीं, इसका असर नहीं होने वाला है। उन्होंने अपने दम पर फैसला लिया, उन्हें पार्टी या किसी व्यक्ति ने मजबूर नहीं किया। वह पिछले एक महीने से प्रदेश भर में प्रचार के लिए जा रहे हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इसे सकारात्मक रूप से लिया है।”
  • इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा,”पहले हम मतदान करते हैं और फिर हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह अच्छा नहीं है लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आलोचना करने का अधिकार नहीं है।” नारायण मूर्ति ने कहा,”बड़ों की जिम्मेदारी है कि वे छोटों के साथ बैठें और उन्हें सलाह दें कि मतदान क्यों जरूरी है। मेरे माता-पिता ने यही किया।”
  • कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने बीदर के भाल्की इलाके में वोट डाला।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा, “महंगाई पर मैं जनता के साथ हूं कि हां, उन पर बोझ नहीं पड़ना चाहिए लेकिन विपक्ष को (इस पर बोलने का) कोई अधिकार नहीं है। वे उनके अपने कार्यकाल को देखना चाहिए।” उन्होंने कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल-बजरंग बली विवाद पर कहा,”हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और बजरंग बली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं।उन्होंने(कांग्रेस) अपने घोषणापत्र में जो उल्लेख किया,यह मूर्खता का एक उदाहरण है।” बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि उनकी सरकार आई तो वे कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करेंगे।
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा, “हम पूर्ण बहुमत प्राप्त करेंगे और सरकार बनाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है।” उन्होंने आगे कहा,”मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द अपना वोट डालें। मुझे 100 फीसदी यकीन है कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। 75-80 फीसदी से ज्यादा बीजेपी को सपोर्ट करेंगे। हम 130-135 सीटें जीतेंगे।”
  • मतदान वाले दिन कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने हुबली में एक हनुमान मंदिर में पूजा की। वह शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान बसवराज बोम्मई ने कहा,”जिस तरह से हमारी पार्टी ने अभियान चलाया और जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं लोगों से कर्नाटक के विकास के लिए आने और मतदान करने की अपील करता हूं।”
  • कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र और उनके परिवार ने तीर्थहल्ली में वोट डाला।
  • कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्या और उनके पति ने बेंगलुरु के आरआर नगर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण वोट डालने के लिए बेंगलुरु के मतदान केंद्र पर पहुंची।
  • राज्य के मंत्री और मल्लेश्वरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार, सीएन अश्वथनारायण ने कहा, “भाजपा लोगों की पार्टी रही है और यह सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। वैश्वीकरण की पृष्ठभूमि में, हमें एक ऐसी पार्टी की आवश्यकता है जो लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए पर्याप्त मजबूत हो।”
  • अभिनेता प्रकाश राज ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपना वोट किया। उसके बाद उन्होंने कहा,”हमें सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना है। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।”
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना किया। उनके बेटे, बीवाई विजयेंद्र विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान से पहले इन्होंने पूजा अर्चना की।
  • शांति व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान अपने मतों का कर रहे हैं इस्तेमाल
  • कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Karnataka Election 2023:कर्नाटक में हैं 5.30 करोड़ मतदाता
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में आते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 है। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने संवेदनशील बूथों की पहचान कर विशेष व्यवस्था की है। कर्नाटक के 2023 विधानसभा चुनाव में 9.17 लाख पहली बार वोट की चोट करेंगे। इसके साथ ही पहली बार चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से ज्यादा और दिव्यांग लोगों के लिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 30 लाख 85 हजार 566 हैं। इनमें 2 करोड़ 63 लाख 98 हजार 483 महिला और 2 करोड़ 66 लाख 82 हजार 156 पुरुष मतदाता हैं।
कुल मतदाताओं में से 16,976 100 अधिक आयु के हैं। 4,699 ट्रांसजेंडर हैं और 9.17 लाख पहली बार के वोटर हैं। चुनाव आयोग के जारी निर्देशों के मुताबिक, वह कमजोर आदिवासी समूहों और ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष बूथ स्थापित करेगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज यानी बुधवार को वोटिंग हो रही है।इस साल मुकाबला यहां बेहद रोचक माना जा रहा है। क्‍योंकि बजरंग दल पर बैन से लेकर मुस्‍लिम आरक्षण तक कई ऐसे मुद्दे हैं जो चुनाव प्रचार के दौरान छाए रहे।
गौरतलब है कि कर्नाटक में वर्तमान में 28 संसदीय सीटें और 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वजुभाई वाला कर्नाटक के राज्यपाल हैं और विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं। फिलहाल राज्य में बीजेपी की सरकार है और सीएम हैं बसवराज बोम्मई।

यह भी पढ़ेंः

कर्नाटक: 5 साल में 3 CM! यहां पढ़ें पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक क्या कुछ हुआ…

पूर्व PM इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल, पूरे देश में धारा 144 लागू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here