Jalandhar By Election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में वोटिंग प्रक्रिया पूरी, उम्‍मीदवारों का भाग्‍य EVM में बंद

Jalandhar By Election 2023: जालंधर लोकसभा सीट के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए बनाए गए बूथों पर सुरक्षा का भी सख्त पहरा है।वोटर्स 1972 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।

0
94

Jalandhar By Election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज यानी बुधवार को प्रक्रिया पूरी हो गई है। पोलिंग शाम 6 बजे पूरी हुई।।करीब 16 हजार से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोहियां के बूथ नंबर-32 से वोटिंग मशीन खराब होने की सूचना मिल रही है। इसी कारण वहां मतदान 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। हालांकि बाद भी मशीन काम करने लगी।

मतगणना 13 मई को होगी।जालंधर लोकसभा (आरक्षित) सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के चलते खाली हुई है। इस साल जनवरी में जालंधर के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
यहां बने मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हुईं हैं।चुनाव आयोग ने यहां वोट डालने पहुंचे बुजुर्गों को प्रमाणपत्र देकर सम्‍मानित किया।

जालंधर लोकसभा सीट के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए बनाए गए बूथों पर सुरक्षा का भी सख्त पहरा है।वोटर्स 1972 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Jalandhar By Election 2023: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जालंधर के सम्मानित मतदाता, आज शहीदों के अतुलनीय बलिदानों द्वारा प्राप्त वोटर कार्ड का उपयोग अपनी इच्छा से करें। उन लोगों को आगे लाएं जो ईमानदार हैं और लोगों के दर्द और पीड़ा को समझते हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और शिक्षा के मुद्दों की बात करते हैं।’

Jalandhar By Election 2023: AAP के लिए चुनाव बेहद अहम

पिछले वर्ष मार्च 2022 में प्रचंड बहुमत से पंजाब की सत्ता में आई ‘आप’ को 3 महीने बाद ही संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए उसके लिए यह चुनाव और अहम हो गया है।

Jalandhar By Election 2023: चतुष्कोणीय मुकाबला बेहद दिलचस्‍प

Jalandhar By Election 2023: चतुष्कोणीय मुकाबला बेहद दिलचस्‍प है। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले रिंकू कांग्रेस में थे और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने आप ज्वाइन कर ली थी।उसके बाद से जालंधर सीट पर सभी प्रमुख दलों के बीच मुकाबला कांटे का हो गया है।कांग्रेस ने पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। पिछले चार चुनावों से कांग्रेस पार्टी इस सीट पर लोकसभा चुनाव लगाता जीतती आई है।

Jalandhar By Election 2023: वोटों की गिनती 13 मई को

Jalandhar Bye Election 2023| Live Updates: चुनाव आयोग के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,21,800 वोटर्स हैं, जिनमें 8,44,904 पुरुष और 7,76,855 महिलाएं और 41 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस सीट पर उपचुनाव में 4 महिलाओं समेत कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

अपडेट जारी है

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here