UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में 10 फरवरी से मतदान शुरू हो रहा है। पार्टी राज्य की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाने के लिए पूरजोर कोशिश कर रही है। बीजेपी के सभी बड़े नेता राज्य की जनता के बीच हैं। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राष्ट्रयी अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता को लुभाने में जुटे हैं। ऐसे में APN News के Bullet Reporter Bullet पर सवार हो कर Ballot का हाल जानने के लिए निकल पड़े हैं। नोएडी की जनता ने APN को बताया कि वे किसे सत्ता के शिखर पर पहुंचा रहे हैं।
UP Election 2022: जनता से वादों की लड़ी

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य फोकस किसानों के लिए सरकार द्वारा किए गए कई कल्याणकारी उपायों, उनकी आय को दोगुना करने, नौकरियों के सृजन, रोजगार के लिए महिला उन्मुख योजनाओं, सांस्कृतिक विकास और राष्ट्रवाद के वादे के इर्द-गिर्द घूमने की संभावना है।
वहीं समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रैली कर रहे हैं। वादों की लड़ियां लगाई जा रहीं हैं। जयंत और अखिलेश ने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वे महिला सुरक्षा को मजबूत करेंगे।अखिलेश और जयंत चौधरी की जोड़ी ने रैली में जनता से वादा किया है कि उत्तर प्रदेश में अगर दोनों की गठबंधन की सरकार बनती है तो महिला सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
UP Election 2022: 5 फरवरी को बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र

बता दें कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें:
- UP Election 2022: Chhata विधानसभा क्षेत्र में BJP के कामों से कितनी खुश है जनता?
- UP Election 2022: BJP का घोषणा पत्र 5 फरवरी को होगा जारी, महिला वोटरों को साधने की होगी कोशिश