Rakesh Jhunjhunwala Passes Away: भारत के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। उन्होंने 62 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अचानक उनके निधन की खबर से सभी हैरान हैं। उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और वह घर आ गए थे। पढ़ें विस्तार से…
Rajasthan से ISI के दो एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी

Rajasthan: देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। जिसको लेकर देश की एजेंसियां भी अलर्ट मोड़ पर हैं। इसी बीच राजस्थान पुलिस की खुफिया एजेंसी ने दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीलवाड़ा निवासी नारायण लाल गदरी और जयपुर के 24 वर्षीय कुलदीप सिंह शेखावत के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों जासूस सोशल मीडिया के जरिए जानकारियां पाकिस्तान भेजते थे। पढ़ें विस्तार से…
Har Ghar Tiranga: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर Digital Tiranga में दिखेगी आपकी तस्वीर, करना होगा वेबसाइट पर ये छोटा सा काम

Har Ghar Tiranga: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान भी सरकार चला रही है। अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से हो चुकी है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए भारत सरकार ने एक खास वेबसाइट भी बनाई है। पढ़ें विस्तार से…
बंटवारे को लेकर VIDEO में BJP ने Jawaharlal Nehru पर साधा निशाना, कांग्रेस का पलटवार

Jawaharlal Nehru: कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज 1947 में भारत के विभाजन की घटनाओं का वर्णन करते हुए एक वीडियो जारी किया है। सात मिनट के इस वीडियो में स्पष्ट रूप से जवाहरलाल नेहरू पर पाकिस्तान के निर्माण के लिए मुहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग की मांगों के आगे झुकने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें विस्तार से…
Rakesh Jhunjhunwala के निधन से सोशल मीडिया पर छाई शोक की लहर, पीएम मोदी से लेकर गौतम अडानी तक ने यूं किया याद

Rakesh Jhunjhunwala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शेयर बाजार के निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने ट्वीट में मोदी ने कहा, “राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। पढ़ें विस्तार से…
CM Yogi को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए शख्स का नाम सरफराज है। दरअसल, 2 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पढ़ें विस्तार से…
Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas क्या है? जानें इसके बारे में सबकुछ

Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas: भारत में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस साल पीएम मोदी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। स्वतत्रंता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को मोदी सरकार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। 14 अगस्त वो दिन है जब साल 1947 में देश के दो टुकड़े हुए थे और पाकिस्तान की नींव रखी गई थी। पढ़ें विस्तार से…
Maharashtra Ministers Portfolio: लंबे इंतजार के बाद विभागों का बंटबारा, फडणवीस के पास गृह और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी

Maharashtra Ministers Portfolio: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार लंबे इंतजार के बाद रविवार को कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस को गृह, वित्त, जल संसाधन, आवास और बिजली विभाग दिए हैं। साथ ही राजस्व विभाग की जिम्मेदारी राधाकृष्ण विखे पाटिल को दी गई है। शिंदे-फडणवीस के अलावा कुल 18 मंत्रियों ने राज्य में शपथ ली थी। बता दें भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 सदस्यों ने शपथ ली है। राज्य मंत्रिमंडल में कुल 43 सीट हैं और बाद में और सदस्यों को जोड़ा जाना तय है। पढ़ें विस्तार से…
यह भी पढ़ें:
- Har Ghar Tiranga: झंडे का अपमान किसी भी अवस्था में नहीं होना चाहिए; जानिए क्या है तिरंगे को मोड़ने का सही तरीका?
- Har Ghar Tiranga: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर Digital Tiranga में दिखेगी आपकी तस्वीर, करना होगा वेबसाइट पर ये छोटा सा काम