Har Ghar Tiranga: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर Digital Tiranga में दिखेगी आपकी तस्वीर, करना होगा वेबसाइट पर ये छोटा सा काम

इस वेबसाइट के माध्यम से आप भी इस अभियान से जुड़कर तिरंगा फहरा सकते हैं। इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही, आप अपनी सेल्फी लेकर भी यहां पर अपलोड कर सकते हैं।

0
323
Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर Digital Tiranga में दिखेगी आपकी तस्वीर, करना होगा वेबसाइट पर ये छोटा सा काम

Har Ghar Tiranga: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान भी सरकार चला रही है। अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से हो चुकी है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए भारत सरकार ने एक खास वेबसाइट भी बनाई है।

इस वेबसाइट के माध्यम से आप भी इस अभियान से जुड़कर तिरंगा फहरा सकते हैं। इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही, आप अपनी सेल्फी लेकर भी यहां पर अपलोड कर सकते हैं। डिजिटल तिरंगे को कई लोगों की तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। तिरंगे के साथ आप सेल्फी क्लिक करके खुद को डिजिटल तिरंगा में शामिल कर सकते हैं। ये देखने में काफी अच्छा लगता है। इसे दुनियाभर के लोग देख सकते हैं।

Tiranga
Har Ghar Tiranga: सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है

Har Ghar Tiranga: इन स्टेप को करें फॉलो

बता दें कि अभी तक 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग तस्वीर अपलोड कर चुके हैं। तस्वीर अपलोड करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट (https://harghartiranga.com/) पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखेंगे। PIN A Flag के साथ आपको Upload Selfie With Flag भी दिखाई देगा।

Upload Selfie With Flag पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपके स्मार्टफोन की गैलरी ओपन हो जाएगी। इसके बाद आप अपनी तस्वीर अपलोड कर सकेंगे। एक बार तस्वीर अपलोड होने के बाद आपकी तस्वीर को सेलेक्ट किया जाएगा। जो तस्वीर अच्छी आएंगी। उन्हें Digital Tiranga में स्थान दिया जाएगा। ध्यान रखें कि सेल्फी तिरंगे के साथ होनी चाहिए। फिर नाम और दूसरी जानकारी भर कर इसे सब्मिट कर दें। फोटो अपलोड होने के बाद कुछ देर इंतजार करें।

Digital Tiranga
Digital Tiranga

Har Ghar Tiranga: Certificate भी कर सकते हैं डाउनलोड

बता दें कि आप यहां से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको एक फॉर्म भरना होगा। डिटेल फॉर्म भरने के बाद आपको लोकेशन भी देना होगा। इसके बाद आप आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। भारत सरकार के पोर्टल पर भी कई लोगों की सेल्फी को जगह दी गई है। अगर आपकी सेल्फी भी पसंद की जाती है तो यहां आप भी यहां नजर आ सकते हैं।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here