Mumbai Police ने अपने पूर्व कमिश्नर Parambir Singh को भगोड़ा घोषित किया, संपत्ति हो सकती है कुर्क

0
418
Param Bir Singh
Param Bir Singh

Mumbai Police ने लापता पूर्व पुलिस कमीश्नर Parambir Singh के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कोर्ट के आदेश पर उन्हें भगौड़ा करार दिया है। अगर परमबीर सिंह जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्तियों को मुंबई पुलिस जब्त कर लेगी।

इस मामले में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि अगर परमबीर सिंह 30 दिनों के भीतर सरेंडर नहीं करते हैं तो पुलिस उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

पुलिस ने भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की

शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोरेगांव में एक पुलिस थाने में उनके तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज वसूली के मामले में भगोड़ा आरोपी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कोर्ट के द्वारा लगातार समन जारी होने के बाद भी पेश न होने के कारण मुंबई की अदालत ने परमबीर सिंह को आधिकारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया है।

मालूम हो कि जब परमबीर सिंह मुंबई पुलिस के आयुक्त थे तो उस समय उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोप लगाये थे, जिसके बाद अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है और उन्हें गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

लापता होने से पहले परमबीर सिंह पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के पद पर तैनात थे

परमबीर सिंह को भगोड़ा करार देने का फैसला कोर्ट ने मुंबई पुलिस के द्वारा दायर किये एक आवेदन पर लिया, जिसमें पुलिस ने कोर्ट से परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया जाने की मांग की थी, जो बिना किसी कारण के पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के पर से कई महीनों से लापता हैं।

parambir

इसे किस्तम का अजब खेल कहा जाएगा कि अभी बीते चंद दिनों पहले तक मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की गिनती महाराष्ट्र के सबसे रसूखदार अफसरों में होती थी लेकिन आज उनकी पहचान एक भगौड़े अफसर के तौर पर हो रही है।

मुंबई पुलिस का आरोप है कि परमबीर सिंह ने करोड़ों की प्रापर्टी खड़ी की है

जानकारी के मुताबिक बतौर पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह सिर्फ दो सवा दो लाख की सैलरी पाते थे जबकि उन्होंने मुंबई में कई प्रॉपर्टी खड़ी कर रखी है, जिनमें से एक फ़्लैट नवी मुंबई के सिवूड इलाके में है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी को परमबीर सिंह ने लगभग 36 लाख में खरीदा था लेकिन अब इसकी कीमत करोड़ों में है।

गौरतलब है कि अवैध वसूली मामले में परमबीर सिंह पिछले एक महीने से अंडरग्राउंड हैं और यही कारण है कि मुंबई पुलिस जल्द ही उनके बनाये सल्तनत को सीलबंदी करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि परमबीर सिंह का एंपायर महाराष्ट्र से लेकर चंडीगढ़ तक फैला हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Bombay High Court से पूर्व Police Commissioner परमबीर सिंह को नही मिली राहत, Court ने याचिका की खारिज