अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden अपनी सभी शक्तियों को Kamala Harris को देने जा रहे हैं

0
377
Joe Biden and Kamala Harris
Joe Biden and Kamala Harris

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ( Joe Biden ) अपनी सभी राष्ट्रपति वाली शक्तियों को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ( Kamala Harris ) को सौंपने जा रहे हैं। बाइडेन ने शुक्रवार को ही सभी शक्तियों को कमला हैरिस को दिया था। दरअसल जो बाइडेन कॉलोनोस्कोपी के लिए एनिस्थिसिया लेने वाले हैं। बाइडेन हर साल कॉलोनोस्कोपी करवाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति शुक्रवार को 79 साल के हो गए।

Kamala Harris और Joe Biden के बीच चल रहा था विवाद

जाहिर है अमेरिकी कानून के अनुसार मौजूदा राष्ट्रपति अपनी शक्तियों को अपने कार्यवाह को सौंप सकता है। फिलहाल के लिए यह जिम्मेदारी भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दी गई है। यह खबर जरूरी इसलिए है क्योंकि दोनों के बीच कुछ समय पहले ही तनाव की खबरें सामने आ रही थी।

बतौर राष्ट्रपति जो बाइडेन वाशिंगटन के चिकित्सा केंद्र अपनी नियमित जांच के लिए पहुंचे। इससे पहले जो बाइडेन ने 2019 में फुल बॉडी टेस्ट कराया था, जिसमें उन्हें पूरी तरह स्वस्थ पाया गया था। साथ ही राष्ट्रपति का कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिए उपयुक्त पाया था।

Kamala Harris के पास होगीं सभी शक्तियां

संविधान के नियमों का पालन करते हुए जो बाइडेन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्ता हस्तांरित करेंगे। अमेरिका की सभी सैन्य शक्तियां कमला हैरिस संभालेंगी। महत्वपूर्ण कामों का भार कमला के कंधे पर होगा। इस दौरान कमला हैरिस वेस्ट विंग में अपने कार्यालय से काम करेंगी। बाइडेन के स्वस्थ होने औऱ कामकाज संभालने के बाद वह ओहियो की यात्रा करेंगी।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि जो बाइडेन की मेडिकल रिपोर्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जाहिर है राष्ट्रपति ने चुनाव से एक माह पहले अपने कोरोना की गंभीरता को मीडिया से छुपाया था जिसे लेकर उन्हें काफी तीखी टिप्पणी सुननी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें:

चीन सरकार की आलोचना के बाद Peng Shuai ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं लापता नहीं हूं, घर पर आराम कर रही हूं

‘Sydney Dialogue’ में बोले PM Modi, ‘लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत खुलापन है’; प्रधानमंत्री के भाषण की 5 बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here