वैगनर विद्रोह के संकट से उबरने के बाद रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin का राष्ट्र के नाम संदेश

Vladimir Putin: पुतिन ने कहा कि शनिवार की घटनाओं के दौरान मारे गए वीर पायलटों के साहस और आत्म-बलिदान ने देश को भयानक परिणामों से बचाया।

0
26
Vladimir Putin message towards Nation top news

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल में हुए वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद देश को संबोधित किया। पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि देश में बीते दिन जो स्थिति उत्पन्न हुई उससे पता चला कि ब्लैकमेल और उथल-पुथल विफलता के लिए विफल ही होंगे। पुतिन ने कहा विद्रोह के आयोजकों ने देशद्रोह किया। ऐसे में उन लोगों को धोखा दिया जो उनका समर्थन करते थे।

Vladimir Putin Message Towards Nation News
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ।

Vladimir Putin:जानिए क्‍या बोले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन?

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि विद्रोह के आयोजकों ने देशद्रोह किया।ऐसे में उन्‍होंने उन तमाम लोगों को धोखा दिया, जो उनका समर्थन करते थे
  • वैगनर के विद्रोह से उत्‍पन्‍न स्थिति से पता चला कि ब्लैकमेल और उथल-पुथल विफल ही होंगे
  • पुतिन ने कहा कि शनिवार की घटनाओं के दौरान मारे गए वीर पायलटों के साहस और आत्म-बलिदान ने देश को भयानक परिणामों से बचाया
  • जनता, पार्टियों, धार्मिक संगठनों समेत पूरे समाज ने संवैधानिक व्यवस्था के समर्थन में कड़ा रुख अपनाया
  • रूसियों ने एकजुटता दिखाते हुए बड़े ही संयम से काम लिया। पितृभूमि के भाग्य के लिए नाजुक स्थिति में सभी लोग एक दूसरे से जुड़े थे
  • विद्रोहियों को दिया सेना में शामिल होने का ऑफर
  • पुतिन ने कहा कि विद्रोहियों ने जो किया वो देश के साथ गद्दारी थी। देश को बांटने का काम कभी पूरा नहीं होगा
  • रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि ये लोग रूस की जनता को आपस में लड़ने के लिए मजबूर करना चाहते थे, जो सफल नहीं हो सका
  • पुतिन ने आगे कहा कि इन विद्रोहियों की गलती माफ करने लायक नहीं है, लेकिन जिन्हें अपनी गलती का अहसास है। वे या तो रूसी सेना में अनुबंध के तहत शामिल हो सकते हैं या बेलारूस जा सकते हैं

Vladimir Putin: मसला सुलझाने में बेलारूस के राष्ट्रपति का जताया आभार

Vladimir Putin:पुतिन ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को सुलझाने के लिए मैं बेलारूस के ष्ट्रपति लुकशेंको का आभारी हूं। विद्रोही चाहते थे कि सैनिक एक दूसरे को मारें और यही परिणाम कीव भी चाहता था। उन्होंने कहा कि वैगनर समुह के बहुमत सैनिक मातृभूमि के देशभक्त हैं और बुरे कार्यों के लिए उनका इस्तेमाल होता।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here