Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल, 2 महीने में तीसरी बार बढ़ी कीमत

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत में 50 और डीजल की कीमतों में 60 श्रीलंकाई मुद्रा की बढ़ोतरी हुई है। पड़ोसी देश में पिछले दो महीनों में तीसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

0
382
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका पिछले कुछ समय से सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत में 50 और डीजल की कीमतों में 60 श्रीलंकाई मुद्रा की बढ़ोतरी हुई है। पड़ोसी देश में पिछले दो महीनों में तीसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

images 1 14

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहा है श्रीलंका

पड़ोसी देश में पिछले दो महीनों में तीसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 470 श्रीलंकाई मुद्रा प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 460 श्रीलंकाई मुद्रा प्रति लीटर हो गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के ईंधन विक्रेता सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPC) ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी रविवार रात 2 बजे से लागू हो गई है।

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में लोगों के पास विदेशी मुद्रा की सीमा घटाई गई

विदेशी मुद्रा के गहरे संकट से जूझ रहे श्रीलंका में एक व्यक्ति के पास रखी जाने वाली विदेशी मुद्रा की सीमा घटा दी गई है। अब एक व्यक्ति के पास अधिकतम 10,000 डॉलर ही रह सकती है। श्रीलंका सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीलंका में रहने वाले या वहां के किसी व्यक्ति द्वारा अपने कब्जे में रखी गई विदेशी मुद्रा की मात्रा को 15,000 अमेरिकी डॉलर से घटाकर 10,000 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है।

Screenshot 2022 06 26 171941
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल

Sri Lanka Crisis: विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखने के मकसद से यह सीमा तय

श्रीलंका सरकार ने खाद्य और ईंधन सहित जरूरी वस्तुओं के आयात के लिए जरूरी विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखने के मकसद से यह सीमा लागू की है। गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को अप्रैल में अपने अंतरराष्ट्रीय ऋण की चूक के लिए मजबूर होना पड़ा था। वित्त मंत्रालय का भी दायित्व संभालने वाले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में विदेशी मुद्रा को आकर्षित करने के इरादे से विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत विदेशी मुद्रा रखने की सीमा घटाई जा रही है।

z p22 PETRIFIED
Sri Lanka Crisis

श्रीलंका के लोगों की सुरक्षा और समृद्धि की हमारी प्रतिबद्धता है- जूली चुंग

श्रीलंका में अमेरिका की राजदूत जूली चुंग ने कहा कि यह दौरा श्रीलंका के लोगों की सुरक्षा और समृद्धि की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है जो ऐसे हालात में उसकी आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने और लोकतांत्रिक प्रतिष्ठानों को मजबूत करने के हमारे प्रयास बेहद अहम होंगे।

बताते चले कि बीते दो हफ्तों में अमेरिका ने श्रीलंका के छोटे और मध्यम व्यवसायों को 12 करोड़ डॉलर की नई वित्तीय सहायता की घोषणा की है। उसने श्रीलंका के डेयरी उद्योग को आर्थिक मदद के साथ-साथ मानवीय सहायता की भी घोषणा की है। अमेरिका में श्रीलंका के राजदूत महिंदा समरसिंघे ने हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडेन से इन मुद्दों मिलकर बातचीत की।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here