Russia Ukraine War: Putin पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, कहा- ‘पुतिन एक कसाई हैं’

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन यूरोप में चार दिवसीय यात्रा पर हैं। बाइडेन ने पिछले 10 दिनों में पुतिन के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है।

0
265
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक महीने से जंग (Russia Ukraine War) जारी है। दोनों देश पीछे हटने को बिल्‍कुल तैयार नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोला है। पोलैंड (Poland) दौरे के दौरान बाइडन ने रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को चेतावनी देते हुए कहा कि नाटो (North Atlantic Treaty Organization) एकजुट है। पुतिन नाटो की सीमा में एक इंच भी दाखिल होने के बारे में सोचें भी नहीं। अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: बाइडन ने कहा- पुतिन अब सत्ता में नहीं रह सकता

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन यूरोप में चार दिवसीय यात्रा पर हैं। बाइडन ने पोलैंड की राजधानी में एक भाषण के दौरान कहा कि, ‘भगवान के लिए, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है।’ आगे कहा कि- यह युद्ध अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और यह अब दिखाई दे रहा है कि युद्ध पुतिन के लिए रणनीतिक विफलता बन गया है। बाइडन द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, पुतिन को सत्ता में नहीं रहना चाहिए, पर बड़ी संख्या में लोग अलग अर्थ निकालने लगे हैं।

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

बाइडन के बयान से लोगों ने यह अर्थ निकाला कि लगता है अब अमेरिका इस युद्ध में शामिल होगा और फिर रूस में सत्ता परिवर्तन के लिए कुछ करेगा। इसके बाद अब इस बयान को सही करने के लिए व्हाइट हाउस को बीच में आना पड़ा है। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि बाइडन रूस में पुतिन के सत्ता परिवर्तन पर चर्चा नहीं कर रहे थे, बल्कि बाइडन यह कहना चाह रहे थे कि पुतिन को अपने पड़ोसियों या क्षेत्र पर सत्ता का प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

रूस ने बाइडन के बयान पर क्या कहा?

वहीं इस बयान पर अब रूस ने भी प्रतिक्रिया दी है क्रेमलिन (The Moscow Kremlin) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry pesko) ने कहा कि ‘पुतिन राष्ट्रपति रहने लायक हैं या नहीं, यह तय करने का अधिकार बाइडन को नहीं है। रूस का राष्ट्रपति रूसियों द्वारा चुना जाता है और पुतिन को जनता ने ही चुना है।’

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

इतना ही नहीं बाइडेन इतने पर ही नहीं रूके बाइडेन ने वारसॉ (Warsaw- Capital of Poland) में अपने दौरे के दौरान शरणार्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने बाइडेन से पूछा कि स्टैडियन नारोडोवी में उन्हें यूक्रेनी शरणार्थियों को देखकर क्या लगता है?, क्योंकि वे हर दिन पुतिन की कार्रवाइयों से त्रस्त रहते हैं।

जिसके बाद सीएनएन (CNN -Media company) के मुताबिक, बाइडेन ने जवाब दते हुए कहा कि, ‘पुतिन तो एक कसाई हैं।’ बता दें कि बाइडेन ने पिछले 10 दिनों में पुतिन के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है। पिछले हफ्ते ही, बाइडेन ने पहली बार पुतिन को युद्ध अपराधी कहा था और फिर बाद में उन्हें हत्यारा तानाशाह भी बताया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here