Donald Trump Arrest: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्‍किलें, डिप्टी यूएस मार्शल ने किया गिरफ्तार

Donald Trump Arrest: गौरतलब है कि ट्रंप ने जनवरी 2021 में जब व्हाइट हाउस छोड़ा था, उस दौरान वह अपने साथ पेंटागन, सीआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और अन्य खुफिया निकायों से बेहद ही संवेदनशील जानकारी वाली गोपनीय दस्तावेज ले गए थे।

0
48
Donald Trump Arrest top News
Donald Trump Case

Donald Trump Arrest:पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्‍किलें बढ़ सकती हैं।ताजा अपडेट के अनुसार डिप्‍टी यूएस मार्शल ने उन्‍हें गिरफ्तार किया है।उन पर गोपनीय दस्तावेज गलत तरीके से रखने के आरोपों से जूझ रहे हैं। बीते 13 जून को ट्रंप ने मयामी की संघीय अदालत के सामने खुद को निर्दोष बताया।

गौरतलब है कि ट्रंप ने जनवरी 2021 में जब व्हाइट हाउस छोड़ा था, उस दौरान वह अपने साथ पेंटागन, सीआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और अन्य खुफिया निकायों से बेहद ही संवेदनशील जानकारी वाली गोपनीय दस्तावेज ले गए थे। ट्रंप इस समय 7 बड़े मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को हास्यास्पद और निराधार बताया है।

Donald Trump Arrest top news
Donald Trump Arrest

Donald Trump Arrest: कई चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना

Donald Trump Arrest: मालूम हो कि अगले साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में क्या अभियोग ट्रंप को चुनाव प्रचार करने से रोकेगा? ट्रंप के चुनावी अभियान से क्या केस पर कोई प्रभाव पड़ेगा? केस पेंडिंग होते हुए अगर ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बन गए तो क्या होगा? ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आरोप तय होने से ट्रंप के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर वह दोषी भी ठहराए जाते है तो कोई भी आरोप उन्हें राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से रोक नहीं सकता।वह स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रचार कर सकते हैं। अगर ट्रंप जेल भी जाते हैं, तो भी वह प्रचार करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

अमेरिकी न्याय विभाग की दशकों पुरानी नीति के अनुसार एक मौजूदा राष्ट्रपति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।अमेरिकी न्याय विभाग कार्यकारी शाखा का हिस्सा है।राष्ट्रपति देश में शीर्ष संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here