राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने और शाही परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करने के लिए देश-विदेश के कई शीर्ष नेता लंदन पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पहुंच चुके हैं।

0
196
Queen Elizabeth II: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल
Queen Elizabeth II: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

Queen Elizabeth II: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन पहुंच चुकी हैं। वह भारत सरकार की ओर से राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू वहां पर 17 से 19 सितंबर तक रुकेंगी और पूरे देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसी क्रम में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी 12 सितंबर को ब्रिटिश उच्चायोग से मिलने गए थे। उन्होंने पूरे देश की ओर से क्वीन के निधन पर शोक जताया और संवेदनाएं व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने क्वीन के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा था कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासनकाल में भारत और ब्रिटेन के संबंध बहुत विकसित और अच्छे हुए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल
Queen Elizabeth II funeral- President Droupadi Murmu

बता दें कि 8 सितंबर को ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। इस बात की जानकारी शाही परिवार के ट्विटर हैंडल से जारी की गई थी। क्वीन को फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। अब 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। यह अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा।

Queen Elizabeth II: दुनिया से कई दिग्गज पहुंचे लंदन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल
Queen Elizabeth II funeral- President Droupadi Murmu

क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने और शाही परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करने के लिए देश-विदेश के कई शीर्ष नेता लंदन पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पहुंच चुके हैं। वहीं अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज और न्यूजीलैंड प्रीमियर जेसिन्डा एरडर्न पहुंचे हैं। इन्होंने हाल ही में चुनी गई ब्रिटिशन प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात की है। चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशान भी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। क्वीन के अंतिम संस्कार में करीब 2000 लोगों के शामिल होने की आशंका है।

Queen Elizabeth II: इन देशों के प्रमुखों को नहीं मिला न्योता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, Queen Elizabeth II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल
Queen Elizabeth II funeral- President Droupadi Murmu

बता दें कि कुछ देश ऐसे भी हैं जिन्हें इस राजकीय अंतिम संस्कार में शमिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। इस सूची में रूस, बेलारूस, उत्तर कोरिया और म्यांमार इनमें प्रमुख शामिल हैं। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद ब्रिटेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यात्रा प्रतिबंध यानी ट्रैवेल बैन लगा रखा है। अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता ना मिलने के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे निंदा और सरासर गलत बताया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here