Niger President Removed: नाइजर में तख्तापलट, सेना ने राष्ट्रपति बजौम को हिरासत में लिया, देशव्यापी कर्फ्यू घोषित

Niger President Removed: नाइजर सैनिकों ने कहा कि देश की सीमाएं बंद कर दी। देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया।कहा कि देश के सभी संस्थानों को भी बैन कर दिया गया है।

0
55
Niger President Removed top news
Niger President Removed

Niger President Removed: अफ्रीकी देश नाइजर में सैनिकों ने बुधवार की देर रात राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम का तख्तापलट कर दिया।सैनिकों ने राष्ट्रपति बजौम को सत्ता से हटाने का दावा किया।नाइजर सैनिकों की घोषणा के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कुलीन गार्ड ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास से हिरासत में लिया।
वहां के राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में कर्नल-मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने कहा, “रक्षा और सुरक्षा बलों ने उस शासन को खत्म करने का फैसला किया।जिससे आप परिचित हैं।ये सुरक्षा में हो रही लगातार गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है।”

Niger President Removed: top world News
अफ्रीकी देश नाइजर में सैनिकों ने बुधवार की देर रात राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम का तख्तापलट कर दिया।

Niger President Removed: देश की सीमाएं बंद

Niger President Removed: नाइजर सैनिकों ने कहा कि देश की सीमाएं बंद कर दी। देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया।कहा कि देश के सभी संस्थानों को भी बैन कर दिया गया है।
जब कर्नल-मेजर अब्द्रमाने अपना बयान पढ़ रहे थे तो उनके बगल में नौ अन्य अधिकारी साथ में मौजूद थे।ये समूह खुद को देश की सुरक्षा राष्ट्रीय परिषद बता रहा है।
जानकारी के अनुसार नाइजर में उनके दो ड्रोन बेस बने हुए हैं।उनके पास लगभग 800 सैनिक भी हैं, जिनमें से कुछ स्पेशल फोर्स है जो नाइजर सेना को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

Niger President Removed: दो इस्लामी विद्रोहों से जूझ रहा देश

Niger President Removed: वर्तमान में नाइजर दो इस्लामी विद्रोहों से जूझ रहा है। जिनमें एक दक्षिण-पश्चिम का है, जो 2015 में माली से आया था। जबकि दूसरा दक्षिण-पूर्व में, जिसमें उत्तर-पूर्वी नाइजर में स्थित जिहादी शामिल थे। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट दोनों आतंकवादी समूह से संबंध रखने वाले समूह देश में एक्टिव हैं।
नाइजर के राष्ट्रपति बजौम को साल 2021 में लोकतांत्रिक रूप से चुना गया था। नाइजर को फ्रांस और अन्य पश्चिमी देशों का करीबी सहयोगी माना जाता है। 1960 में फ्रांस से आजादी के बाद से नाइजर में चार बार तख्तापलट भी हो चुका है।कई बार तख्तापलट की कोशिश भी की गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here