Nepal Bus Accident: नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिरी, 9 की मौत

Nepal Bus Accident: जनकपुर से भैरहवां की ओर जा रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। जब बस रोहिणी नदी के पास पहुंची। उसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

0
280
Nepal Bus Accident
Nepal Bus Accident

Nepal Bus Accident:नेपाल के रूपनदेही जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के भैरहवां परासी सड़क पर रोहिणी नदी में एक यात्रियों से भरी बस गिर गई।जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनास्‍थल पर पहुंची नेपाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Nepal Bus Accident2
Nepal Bus Accident

Nepal Bus Accident: जनकपुर से भैरहवां की ओर जा रही थी बस

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जनकपुर से भैरहवां की ओर जा रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। जब बस रोहिणी नदी के पास पहुंची। उसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उधर, रूपनदेही ट्रैफिक पुलिस प्रमुख केशव केसी के मुताबिक, घायलों को इलाज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को उपचार के लिए भैरहवा के भीम और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्कयू ऑपरेशन चलाया। बस में चालक समेत 33 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग बस में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here