Russia Ukraine War पर बोले NATO के महासचिव Jens Stoltenberg – नाटो यूक्रेन के साथ एकजुटता से है खड़ा

0
258
Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War
Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस के राष्‍ट्रपति Vladimir Putin द्वारा यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद गुरुवार को NATO के महासचिव Jens Stoltenberg ने कहा है कि डेमोक्रेसी हमेशा ऑटोक्रेसी पर हावी रहेगी। ज़ुल्म से आज़ादी हमेशा जीतेगी। उन्‍होंने जानकारी दी कि हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने वाले 100 से अधिक जेट हैं और साथ ही उत्तर से भूमध्य सागर तक 120 से अधिक जहाज हैं। NATO को हमले से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे। आगे का रास्ता तय करने के लिए कल नाटो के नेता मिलेंगे।

रूस सैन्य कार्रवाई तुरंत रोके: Jens Stoltenberg

Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War
Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War

नाटो महासचिव Jens Stoltenberg ने कहा कि नाटो यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करता है। हम रूस से उनकी सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोकने और यूक्रेन से हटने का आह्वान करते हैं। हम पूरी तरह से रूसी आक्रमण के खिलाफ एक साथ खड़े हैं। हमारे सहयोगियों का भी यही संदेश है कि वो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के क्रूर उल्लंघन को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

Russia Ukraine War: यूक्रेन 2014 से आज ज्‍यादा मजबूत

Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War
Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War

जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने यह भी कहा कि नाटो सहयोगियों ने भी, लंबे समय से यूक्रेन को व्यावहारिक समर्थन, सैन्य सहायता प्रदान की है और नाटो ने 2014 की तुलना में यूक्रेन को आज ज्‍यादा मजबूत, सशस्त्र और बल में उन्‍हें बेहतर प्रशिक्षित बनाने में उनकी मदद की है। डिकॉन्फ्लेक्शन हमारे लिए बेहद जरूरी है। हमारे सैन्य कमांडरों और रूस के बीच contacts रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क करना जारी रखेंगे कि हम डिकॉन्फ्लेक्शन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

नाटो यूक्रेन के साथ एकजुटता से है खड़ा

Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War
Jens Stoltenberg on Russia Ukraine War

यूक्रेन के साथ खड़े होने की बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि नाटो यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़ा है। नाटो के सहयोगी यूक्रेन पर रूस के गैर जिम्मेदाराना आक्रमण को लेकर गंभीर हैं। नाटो के सहयोगी यूरोपीय संघ और अन्य भागीदारों के साथ अब रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। आज हमने नाटो के defence plans को एक्टिव किया है जिससे हमारे सैन्य कमांडरों को जरूरत पड़ने पर सेना तैनात करने के ज्‍यादा अधिकार मिल गए हैं। यूक्रेन के अंदर कोई नाटो सैनिक नहीं। हम नाटो क्षेत्र पर सभी गठबंधन के पूर्वी हिस्से में नाटो सैनिकों की उपस्थिति बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here