भारतीय लोगों की अमेरिका की ओर दिलचस्पी बढ़ती जा रही हैं। भारतीय लोग अमेरिका को रहने के लिए अच्छी जगह मानने लगे हैं। इसी बात का नतीजा हैं कि अमेरिका में भारतीय लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में अमेरिका के ‘सिक्योरिटी विभाग’ (डीएचएस) ने  इस बात की पुष्टि के आंकड़े सांझा किए हैं कि अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के मामले में भारतीय दूसरे स्थान पर हैं। ये आंकड़े इस बात को साबित करते है कि अमेरिका बाकी देशों की अपेक्षा में भारतीय नागरिकों पर अधिक विश्वास करता है।

मेक्सिकन्स ने मारी बाजी-

dc Cover 67jfrtlvkpfe8qpn13o48dm0i3 20171114003343.Medi newअमेरिका में नागरिकता हासिल करने में मेक्सिकन्स सबसे आगे रहे। अमेरिका द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार, वित्त वर्ष 2016 (1 अक्टूबर 2015 से 30 सितंबर 2016) में अमरीकी सरकार ने कुल 7.53 लाख लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है जिसमें 46,100 भारतीयों लोगों के नाम शामिल हैं।

2 लाख से भी ज्यादा लोग निराश-

वर्ष 2016 में करीब 9.72 लाख लोगों ने अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया था। जिनमें से सिर्फ 7.53 लाख लोग ही नागरिकता हासिल करने में कामयाब हुए। बाकी करीब ढाई लाख लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अमेरिका की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं, यही कारण है कि हर साल लाखों की तादाद में अमेरिका में आवेदन लगाए जाते हैं। कठिन प्रक्रिया के बाद जाके ही कुछ लोगों को ये नागरिकता प्रदान की जाती है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अपने वीजा नियमों को और सख्त कर दिया है, इसके बावजूद भी दुनिया भर से लोग अमेरिका में रहने के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों को नौकरियों के अधिक अवसर प्रदान करती है, यही कारण है कि लोग अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए इतने उत्सुक रहते हैं। दूसरे देशों से ग्रीन कार्ड हासिल कर चुके ज्यादातार लोग अमेरिका में नागरिकता हासिल करने के लिए कोशिश करते हैं। ग्रीनकार्ड ले चुके लोग यहां लंबे समय तक रहकर आराम से काम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here