Golgappa Ban: इस देश की राजधानी में गोलगप्पे बेचने पर लगा बैन, जानें क्या है कारण?

शनिवार 25 जून को शहर में पानी पूरी की बिक्री और वितरण को रोकने का ऐलान किया है। अगले आदेश तक देश के इस हिस्से में गोलगप्पे की बिक्री पर मनाही रहेगी।

0
351
Golgappa Ban

Golgappa Ban: क्या आप सोच सकते हैं कि कहीं गोलगप्पे (पानी पूरी) भी बैन हो सकते हैं? लेकिन ऐसा नेपाल में हुआ है। गोलगप्पा ऐसे फूड में आता है जो आपको गली से लेकर कई बड़े फूड शॉप में मिलेगा। भारत, पाकिस्तान और नेपाल में गोलगप्पे की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। लेकिन नेपाल में काठमांडू जिला प्रशासन ने वहां गोलगप्पों पर बैन लगा दिया है। अगले आदेश तक देश के इस हिस्से में गोलगप्पे की बिक्री पर मनाही हो गई है।

Golgappa Ban
Golgappa Ban

Golgappa Ban: क्यों हुआ बैन?

बता दें कि नेपाल में काठमांडू जिला प्रशासन ने फिलहाल हैजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी बिक्री और इसके खाने पर प्रतिबंध लगाया है। अधिकारियों ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि पानी पूरी में इस्तेमाल किए गए पानी में हैजा (cholera) के बैक्टीरिया पाए गए हैं। इसके अलावा कई लोग तेजी से हैजा की चपेट में भी भी रहे हैं। ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी (एलएमसी) ने शनिवार 25 जून को शहर में पानी पूरी की बिक्री और वितरण को रोकने का ऐलान किया है। अगले आदेश तक देश के इस हिस्से में गोलगप्पे की बिक्री पर मनाही रहेगी।

Golgappa Ban
Golgappa Ban

म्युनिसिपल पुलिस प्रमुख सीताराम हाचेथु ने कहा कि महानगर ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और कॉरिडोर इलाके में पानी पूरी की बिक्री रोकने के लिए आंतरिक तैयारियां की है। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने लोगों से हैजा का कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने सभी चौकन्ना रहने का अनुरोध किया है। जानकारी अनुसार काठमांडू घाटी में इसके मरीजों की कुल संख्या 12 हो गई है।

संबंधित खबरें:

GolgappeKathmanduNepallalitpurcholera

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here