अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump पर चलेगा अपराधिक मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

0
152
Donald Trump Case
Donald Trump Case

Donald Trump Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार डेनियल्स के साथ अपने अफेयर की बात को सार्वजनिक नहीं करने के लिए भारी रकम चुकाई थी। इस मामले में अब ज्यूरी ने जांच के आदेश दिए थे और अब ट्रंप पर आपराधिक केस चलाने के लिए मंजूरी भी दी जा चुकी है। बता दें कि यह मामला 2016 के पहले का है।

Donald Trump Case
Donald Trump Case

डोनाल्ड ट्रम्प पर 2016 के अपने अभियान के दौरान एक पोर्न स्टार को चुपके से धन भुगतान करने का निर्देश देने का आपराधिक आरोप लगाया गया था। ट्रम्प को अब आरोपों से जूझना होगा। भले ही वह अगले साल की दौड़ में दूसरे राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार कर रहे हों। ट्रम्प ने इनकार किया है कि उन्होंने कभी सेक्स किया था और डेनियल पर जबरन वसूली और ठगी का आरोप लगाया था।

Donald Trump Case: जानें क्या है पूरा मामला

ट्रंप पर आपराधिक केस चलाए जाने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उन्होंने वर्ष 2016 से पहले पोर्न स्टार को अपना मुंह बंद करने और उसके साथ अपने अफेयर की बात को पब्लिक नहीं करने के लिए काफी बड़ी रकम दी थी। यह रकम एक लाख तीस हजार डॉलर की थी।

Donald Trump Case
Donald Trump Case

डोनाल्ड ट्रम्प ने जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान एक वयस्क फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल से मुलाकात की। डेनियल उस समय 27 वर्ष की थी। उनकी तीसरी पत्नी मेलानिया ने अपने बेटे बैरोन को लगभग चार महीने पहले ही जन्म दिया था। डेनियल्स ने 2018 में प्रकाशित अपनी किताब “फुल डिस्क्लोजर” में ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया है और यह आरोप लगाया है।

Donald Trump Case: जानें इसपर पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा?

Donald Trump Case: इस मामले में ट्रंप ने सभी आरोपों को नकार है और उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। ग्रैंड ज्यूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके चुनाव अभियान के दौरान एडल्ट स्टार को पैसे देने के लिए दोषी ठहराया है और उनपर केस चलाने के लिए मंजूरी दी है। इसके बाद ट्रंप अब आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। बता दें कि अमेरिका में वर्ष 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। तात्कालिक राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस वर्ष फिर से चुनाव लड़ने का एलान किया है।

संबंधित खबरें…

भारतीय मूल के Ajay Banga होंगे World Bank के निर्विरोध अध्यक्ष, जानें इनके बारे में…

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने जारी किया दूसरा वीडियो, कहा-‘मैं सरेंडर…’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here