Bangladesh Fire: तेल टैंक में धमाके से दहला बांग्लादेश; 43 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा घायल

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कहा जा रहा है कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

0
438
Blast in Telangana
Blast in Telangana

Bangladesh Fire: बांग्लादेश के चटगांव में एक कंटेनर डिपो के एक तेल टैंक में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा शनिवार रात चटगांव के सीताकुंडा इलाके में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में डिपो के कर्मचारी, दमकलकर्मी, पुलिस कर्मी शामिल हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं लग पाया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह एक निजी डिपो है जहां धमाके की घटना हुई है।

Bangladesh Fire: बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

बता दें कि अधिकारियों द्वारा रविवार सुबह यह जानकारी प्राप्त हुई है। अधिकारियों के मुताबिक चटगांव से सीताकुंडू की दूरी 40 किलोमीटर है। जानकारी मुताबिक दमकलकर्मी अभी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Bangladesh Fire
Bangladesh Fire

कहा जा रहा है कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सिविल सर्जन मोहम्मद इलियास हुसैन से मिली जानकारी के अनुसार अभी कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here