Weather Update: Delhi-NCR में आंधी और बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम, Kerala में मानसून ने तय समय से पहले दी दस्‍तक

Weather Update: उत्तर भारत के सभी राज्यों में कुछ दिनों से हीटवेव से राहत है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केरल में सामान्य से तीन दिन पहले ही यानी 29 मई को मानसून ने दस्‍तक दे दी है।

0
170
Weather Update
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में रविवार की शाम मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।उत्तर भारत के सभी राज्यों में कुछ दिनों से हीटवेव से राहत है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केरल में सामान्य से तीन दिन पहले ही यानी 29 मई को मानसून ने दस्‍तक दे दी है।

केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में भी मानसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का असर देखने को मिलेगा। दिल्‍ली में आज भी कुछ स्‍थानों में बारिश होने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्‍मीद है।

mausam 2 30 may 22
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली से सटे हरियाणा में 20 से 25 जून के बीच दस्‍तक देगा प्री मानसून

lal quila mausam
Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में होगा। पश्चिमी से पूर्वी नमी वाली हवा के कारण तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी कारण यहां पिछले एक सप्ताह के दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा तथा कहीं कहीं धूल भरी हवाएं चलने से तापमान सामान्य से कम रहा। इस दौरान हीट वेव नहीं चली। हरियाणा में 20 से 25 जून को प्री मानसून की बारिश आ सकती है।

Weather Update: केरल में मानसून की आहट

मानसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान एकदम सटीक साबित हुआ है। मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव से इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंचेगा। मानसून 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे।

मौसम विभाग ने केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही 29 मई से 01 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ ही तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा।

Weather Update: जानिये यूपी, बिहार,एमपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक यमुनानगर, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी।

कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं बिहार की राजधानी पटना समेत आठ जिलों में बारिश हो रही है। पटना में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक सागर, जबलपुर, चंबर, रीवा, सतना, भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले तीन दिनों तक यहां इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4128
नोएडा42  28
फरीदाबाद41  29
मुंबई34  28
कोलकाता3628  
चेन्‍नई38     29
लखनऊ39  29

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here