Weather Update: Delhi-NCR में निकली धूप,24 घंटे के दौरान मौसम बदलने की संभावना

0
282
Weather Update: top news today
Weather Update

Weather Update: राजधानी और एनसीआर में मौसम करवट ले सकता है। हालांकि शुक्रवार सुबह की शुरुआत सामान्‍य दिनों की तरह खिली धूप के साथ हुई। तेज और ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का प्रभाव अभी बना रहेगा। मौसम विभाग(Indian Metereological Depratment) से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान (Temprature) में फिर से गिरावट होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के असर से चलते अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार के कुछ इलाके, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।दिल्‍ली में सूर्योदय आज 6 बजकर 51 मिनट पर और सूर्यास्‍त सायं 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।

jantar
Weather Update

Weather Update: राजस्‍थान में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में अगले 2 दिनों में बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। तेज हवाएं चलने से यहां मौसम करवट ले सकता है। ऐसे में ठंड दोबारा अपनी वापसी का एहसास करवा सकती है। यहां भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी अभी और परेशान कर सकती है। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फ पड़ने से सामान्य जन जीवन प्रभावित रह सकता है। ऐेसे में मुख्य मार्ग बंद होने से आवागमन में दिक्‍कत हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में मार्च के दूसरे सप्‍ताह से तापमान सामान्‍य होने की उम्‍मीद है।

महानगरों में तापमान

शहर तापमान

दिल्‍ली 13.4 डिग्री सेल्सियस

मुंबई 20.4 डिग्री सेल्सियस

कोलकाता 20.6 डिग्री सेल्सियस

चेन्‍नई 22 डिग्री सेल्सियस

हैदराबाद 21 डिग्री सेल्सियस

पुणे 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here