Weather Update: तूफान ‘बिपरजॉय’ के बाद देशभर में मौसम ने ली करवट, जानिए क्या है राज्यों का हाल ?

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का मिजाज बना हुआ है। दिल्ली में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान जताया है। वहीं, हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई है।

0
101
Weather Update: top news on Rain today
Weather Update

Weather Update: चक्रवात बिपरजॉय के बाद देशभर में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। कहीं भीषण गर्मी है, तो कहीं लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी की आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन, लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का मिजाज बना हुआ है। दिल्ली में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान जताया है। वहीं, हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई है। जिसकी वजह से दिनभर मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

Weather Update top news today
Weather Update

हालांकि, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 20 जून के मौसम बदलने के आसार है।

Weather Update: IMD ने किया इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक, असम में बाढ़ की वजह से हालात गंभीर है। राज्य में आसमान से ऐसी आफत बरसी है कि बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। असम के 10 जिलों में करीब 37 हजार लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि इसके चलते कई गावं के लोग बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित हुए है। बिपरजॉय की वजह से राजस्थान में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। विभाग ने राज्य में बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी 21 जून तक राज्य में तेज बारिश के आसार नहीं है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: इन राज्यों में पड़ रही है भीषण गर्मी

बताते चलें कि बिहार, झारखंड, ओडिशा भी भीषण गर्मी की चपेट में है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। लोगों का गर्मी की वजह से हाल-बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5-6 दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है। इसके साथ ही हीटवेव का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here