Weather Update: Delhi-NCR में अब और तेज होगी धूप, तापमान में होने लगेगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सुबह का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्योदय सुबह 6.32 बजे और सूर्यास्‍त सायं 6.29 मिनट पर होगा।

0
288
weather update
weather update

Weather Update: मार्च का मध्‍य शुरू हो चुका है और अभी से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो मार्च पूरा होने तक हालात और भी अधिक बदल जाएंगे। राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर (NCR) में सोमवार की सुबह अच्‍छी खासी धूप के साथ हुई। हालांकि इस दौरान हल्‍की हवा भी चलती रही।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सुबह का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्योदय सुबह 6.32 बजे और सूर्यास्‍त सायं 6.29 मिनट पर होगा। देश के अन्‍य राज्‍यों में भी गर्मी का प्रकोप अब बढ़ेगा।गर्मी में इजाफे के साथ सप्ताह के अंत तक यानी शनिवार तक दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पार कर जाएगा तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के जा सकता है।

weather 14 march 2
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के गाजियाबाद में हवा का स्‍तर खराब

सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के अनुसार हवा का स्‍तर मध्‍यम रहा है। दिल्‍ली में AQI 193, मध्‍यम, गुरुग्राम का AQI 196, नोएडा का AQI 164, फरीदाबाद का AQI 168 और गाजियाबाद का AQI 207 खराब दर्ज किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रदषण का स्‍तर बढ़ने से हवा की गुणवत्‍ता बेहद प्रभावित होती है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच हवा की स्थिति खराब होना ठीक नहीं है।

air 14 march
Moderate Air Quality in Delhi

उत्‍तराखंड में मौसम शुष्‍क रहेगा
मार्च में इस बार यहां बारिश देखने को नहीं मिली। ऐसे में बारिश नहीं होने का असर मौसम पर भी दिख रहा है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। विशेषकर अधिकतम तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है,कि फिलहाल अगले सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। उच्‍च हिमालय के क्षेत्रों में अभी ठंडक का एहसास होगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।रविवार को हल्द्वानी का तापमान 0.7 डिग्री की कमी के साथ 29 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में जरूर एक डिग्री की तेजी आई है। बीते 24 घंटे के दौरान अल्मोड़ा के तापमान में 0.5 डिग्री की तेजी आई है। बागेश्वर में तपिश थोड़ी कम हुई है। शनिवार को 33 डिग्री पहुंच गया पारा, रविवार को 31.7 डिग्री पर आ गया है। कुमाऊं में बागेश्वर अब भी सबसे गर्म स्थान बना हुआ है।बारिश नहीं होने व पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में तेजी आएगी।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आने से 2 से 3 दिनों के दौरान हल्‍की बारिश होने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।गुजरात के कुछ हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति संभव है। तापमान में वृद्धि के कारण, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 15 से 17 मार्च के बीच हीट वेव की स्थिति संभव है।

शहर और उनका तापमान

शहर तापमान
दिल्‍ली 17.6
मुंबई 23.6
कोलकाता 21.8
चेन्‍नई 24.4
हैदराबाद 20.8
बेंग्‍लुरु 20.4
अहमदाबाद 22.6
पुणे 16

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here