Viral Video: जब नाव पर कूद पड़ी व्हेल, VIDEO देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…

बोट पर व्लेह के कूदते ही सभी डर जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो दूसरी बोट पर मौजूद एक शख्स ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही काफी वायरल हो रहा है।

0
210
Viral Video: जब नाव पर कूद पड़ी व्हेल, VIDEO देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…
Viral Video: जब नाव पर कूद पड़ी व्हेल, VIDEO देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…

Viral Video: आपने हॉलीवुड में समुद्री जीवों के हमले पर बनी कई फिल्में तो जरूर देखी होंगी। शार्क अटैक, जुरासिक शार्क, 47 Meters Down आदि तमाम फिल्में हैं, जिसमें विशाल शार्क लोगों पर हमला करती है। मगर उन फिल्मों की तरह हकीकत में लोगों की जान लेते हुए आपने शायद ही किसी समुद्री जीव को देखा हो? लेकिन हम आपको एक ऐसे जीव का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर पलभर के लिए आपकी सांसें थम जाएंगी।

दुनिया के सबसे विशालकाय जीवों में से एक व्लेह मछली को तो आप सभी जानते ही हैं। व्हेल की भी कई प्रजातियां हैं, जिसमें ब्लू व्हेल (Blue Whale) सबसे विशालकाय होती है। इनका आकार इतना बड़ा होता है कि हाथी भी इनके आगे छोटा नजर आता है। सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

download 2022 07 26T153400.124
Viral Video

इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में कई सारी बोट चल रही हैं। तभी अचानक से पानी से व्लेह निकलती है और बोट पर कूद पड़ती है। बोट पर व्हेल के कूदते ही सभी डर जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो दूसरी बोट पर मौजूद एक शख्स ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही काफी वायरल हो रहा है।

Viral Video: बोट के ऊपर अचानक से कूद पड़ी व्हेल

वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल का इरादा हमला करने का नहीं है, बल्कि व्हेल समुद्र में तैर रही है और अचानक जब हो गोता मारती है तो समुद्र में चल रही बोट से टकरा जाती है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप सहम जाएंगे, पर जैसे ही ये देखेंगे कि व्हेल के कूदने के बाद भी बोट चल रही है। इसे देख आप राहत की सांस लेंगे।

download 2022 07 26T153346.144
Viral Video

वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देख लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि ये उन लोगों की किस्मत है कि उनकी बोट को कुछ नहीं हुआ और वो बच गए।

यह भी पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here