Viral Video: आंखों पर नहीं होगा यकीन! गुफा से एक साथ निकले इतने चमगादड़ कि…

Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है।

0
317
Viral Video
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कई बार कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो बिल्कुल हैरान कर देती हैं। इसी के चलते इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहा मेक्सिको की एक गुफा से, चमगादड़ों के झुंड ने उड़ते हुए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो को एक कार से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें अनगिनत चमगादड़ों को उड़ते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘देखिए इस गुफा से निकले अंतहीन चमगादड़’।

Viral Video: ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

वीडियो @gunsnrosesgirl3 नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आप देखेंगे कि कैसे दिन के उजाले में एक गुफा से एक साथ हजारों-लाखों की संख्या में चमगादड़ निकलते हैं, और देखते ही देखते पूरे आसमान में फैल जाते हैं। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 169,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Viral Video

जैसे आकाश से निकला काला धुआं…

चमगादड़ों के समूह को एक दिशा में और साथ में काले धुएं की तरह आकाश की ओर तेजी से उड़ते हुए कैमरे में कैद किया गया है। अपलोड होने के बाद से वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, बैटमैन ने अपने सबसे बड़े मिशन के लिए इन चमगादड़ों को तलब किया है।

काफी संख्या में दिखे चमगादड़

वीडियो में एक शख्स अपनी कार से कहीं जाते हुए दिख रहा है। वो हाईवे पर चल रहा है और एक तरफ छोटे पहाड़ दिख रहे हैं जिसमें बड़ी गुफा है वहीं दूसरी तरफ झील नजर आ रही है। अचानक गुफा में से चमगादड़ निकलने लगते हैं। ये सारे एक साथ, एक ही दिशा में गुफा से बाहर निकलकर हवा में उड़ते दिख रहे हैं। ये इतने ज्यादा हैं कि गिन पाना तो दूर, अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। उनके कारण आसमान जैसे काला होता नजर आ रहा है।

लोगों ने किए कमेंट्स

image 11 44
Viral Video

वीडियो के वायरल होते ही, लोगों ने काफी सारे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि खूबसूरत नजारा। चमगादड़ हमारे ग्रह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रकृति की एक शानदार घटना। वहीं, एक यूजर ने इसे असंभव बताया। उसने लिखा कि आश्चर्य है कि वे सभी बाहर क्यों आए हैं।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here